{"_id":"6a01c3e6bd0070b55b054e09","slug":"first-phase-training-given-to-election-personnel-in-kalpa-development-block-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-160006-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विकास खंड कल्पा में चुनाव कर्मियों को दिया प्रथम चरण का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विकास खंड कल्पा में चुनाव कर्मियों को दिया प्रथम चरण का प्रशिक्षण
विज्ञापन
कल्पा विकास खंड के चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रथम चरण का प्रशिक्षण। स्रोत : डीपीआरओ
विकास खंड के 140 वार्डों में तीन चरणों में होगी मतदान प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
विकास खंड कल्पा में तैनात होने वाली चुनाव अधिकारी और कर्मचारियों को सोमवार को प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विकास खंड के तहत आने वालीं 26 पंचायतों के 140 मतदान केंद्रों में चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 246 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इसमें 196 पोलिंग ऑफिसर और 49 प्रेजाइडिंग ऑफिसर शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया, मतदान केंद्रों पर पालन किए जाने वाले दिशा-निर्देश, मतदान सामग्री के प्रबंधन और निर्वाचन संबंधी आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। खंड विकास अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी कल्पा हिमांशी शर्मा ने बताया कि विकास खंड कल्पा में पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 को तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण का मतदान 26 मई, द्वितीय चरण का 28 मई और तृतीय चरण का मतदान 30 मई को आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में पंचायत कोठी, पांगी, ख्वांगी, बारंग, सापनी, ब्रुआ, सांगला, छितकुल और दुनी में मतदान होगा। द्वितीय चरण में पंचायत कल्पा, थेन पांगी, युवारिंग, पोवारी, किल्बा, शौंग, कामरू, रक्षम और ब्रेलंगी पंचायतों में मतदान होगा। तृतीय चरण में पंचायत रोघी, तेलंगी, शुदारंग, पूर्वनी, मेबर, चांसू, थेमगारंग और बटसेरी पंचायतों में मतदान संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 53, द्वितीय चरण में 47 और तृतीय चरण में 40 वार्डों में मतदान करवाया जाएगा। विकास खंड कल्पा में कुल 140 वार्ड हैं। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया, मतदान सामग्री के प्रबंधन, मतदाता पहचान पत्र की जांच, मतदाता सहायता और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। खंड विकास अधिकारी कल्पा हिमांशी शर्मा ने सभी चुनावी कर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।