फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Firecrackers will be sold at 17 places in Rampur subdivision, 85 people have got licenses.

Rampur Bushahar News: रामपुर उपमंडल में 17 जगह बिकेंगे पटाखे, 85 लोगों को मिले लाइसेंस

Sat, 18 Oct 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
प्रत्येक क्षेत्र की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
विज्ञापन

एसडीएम ने बैठक में विभागों को सुरक्षा प्रबंधों को सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दिवाली को लेकर आग की घटनाओं की रोकथाम और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि उपमंडल में 17 स्थानों पर पटाखों की बिक्री की अनुमति प्रदान की गई है। इसके लिए 85 व्यक्तियों को अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए हैं। ये दुकानदार केवल 20 अक्तूबर तक निर्धारित स्थानों पर ही पटाखों की बिक्री कर सकेंगे।
एसडीएम ने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने स्तर पर सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करें। अग्निशमन विभाग को निर्देश दिए गए कि पटाखा बिक्री स्थलों पर अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करें और किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए दल तैनात रखें।
विज्ञापन

पुलिस विभाग को भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था बनाए रखने और अवैध पटाखा बिक्री पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को आकस्मिक चिकित्सा सहायता के लिए नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों में दल तैनात रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड को दिवाली अवधि में बिजली आपूर्ति सुचारू रखने और असुरक्षित तारों की जांच करने को कहा गया। जल शक्ति विभाग को पर्याप्त जल भंडारण सुनिश्चित करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्परता से जल उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए। वन विभाग को ज्वलनशील क्षेत्रों, विशेषकर जंगलों के समीप, पटाखों के दुरुपयोग पर निगरानी रखने को कहा गया। राजस्व विभाग को संबंधित स्थानों पर समन्वय बनाए रखने और पटाखा बिक्री लाइसेंस की शर्तों की जांच का दायित्व सौंपा गया।
होमगार्ड को पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी में सहयोग करने के निर्देश दिए गए। नगर परिषद और पंचायतों को पटाखा स्थलों की स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई। प्रत्येक क्षेत्र की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो लाइसेंसधारी दुकानों की जांच करेंगे और अग्निशमन दल के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की है कि दीपावली का पर्व सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाएं तथा ग्रीन पटाखों का ही प्रयोग करें।

पटाखा बिक्री के लिए जगह चिह्नित
चौधरी अड्डे पर लोक निर्माण विभाग स्टोर की छत पर, डकोलढ़, नोगली, निरसु, दत्तनगर, भद्राश, निरथ, चूआबाग, खनेर, पदम नगर, झाकड़ी बस अड्डा, ननखड़ी बस अड्डा, तकलेच बस अड्डा, मेमोरियल मैदान ज्यूरी, बौंडा, घराट और बस अड्डा सराहन के समीप पटाखे बेचे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed