{"_id":"68f4c2993bee5276ad080ac7","slug":"firecrackers-will-be-available-at-17-places-in-rampur-buses-will-run-till-3-pm-helpline-number-released-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-146451-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली : रामपुर में 17 जगह मिलेंगे पटाखे, दोपहर \nतीन बजे तक चलेंगी बसें, हेल्पलाइन नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली : रामपुर में 17 जगह मिलेंगे पटाखे, दोपहर तीन बजे तक चलेंगी बसें, हेल्पलाइन नंबर जारी
विज्ञापन
रामपुर में दिवाली पर्व को लेकर पटाखों की खरीद करते लोग। संवाद
लक्ष्मी पूजन मुहूर्त शाम 7:08 बजे से 8:18 बजे तक शुभ, 8 से 10 बजे तक चला सकेंगे पटाखे
विश्वकर्मा दिवस पर निगम की बस सेवाएं रहेंगी सुचारु
बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, शरारती तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
दिवाली को लेकर रामपुर प्रशासन सतर्क हो गया है। दिवाली की रात को रामपुर, किन्नौर, निरमंड, आनी समेत आसपास के क्षेत्रों में 8 से 10 बजे तक ही लोग पटाखे चला सकेंगे। इसे लेकर किन्नौर और रामपुर प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं। वहीं, रामपुर उपमंडल में 17 जगह पटाखों की बिक्री होगी। दिवाली के दिन हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) का रामपुर डिपो दोपहर 3 बजे के बाद बसें नहीं चलाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चलने वालीं निगम की सभी बसें 3 बजे से पहले ही चलाई जाएंगी। मंगलवार को विश्वकर्मा दिवस के दिन निगम की बस सेवाएं पूर्व की भांति सुचारु चलाई जाएंगी। दिवाली को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। आपातकाल में लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। रामपुर बाजार समेत आसपास के बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस कर्मचारी बाजारों में नियमित रूप से गश्त कर रहे हैं। शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी नेशनल हाईवे पर अतिरिक्त जवान तैनात हैं। दिवाली के दिन सोमवार को सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है।
5:46 बजे से रात 8:18 बजे तक प्रदोष काल
जानकी माई गुफा मंदिर रामपुर के पुजारी पंडित रूपेश गौतम ने बताया कि 20 अक्तूबर को शाम 5:46 बजे से रात 8:18 बजे तक प्रदोष काल रहेगा। लक्ष्मी पूजन मुहूर्त शाम 7:08 बजे से लेकर रात 8:18 बजे तक शुभ रहेगा। पंचांग दिवाकर अनुसार दीपावली पर्व 21 अक्तूबर को ही मनाना शास्त्र सम्मत होगा। मंदिरों में इसी दिन ही दिवाली पूजन होगा।
तैयारी पूरीं
आग की घटनाओं से निपटने के लिए विभाग ने शहर के सभी फायर हाइड्रेंट दुरुस्त कर लिए हैं। घटनाओं पर तुरंत काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग ने एक छोटा, एक बड़ा दमकल वाहन, एसजेवीएन परियोजना के दो बड़े और रामपुर परियोजना का एक बड़ा दमकल वाहन तैनात किया है। प्रशासन ने पुलिस, गृह रक्षा विभाग, अग्निशमन, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद को हर स्थिति से निपटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
रविवार को भी खूब हुई खरीदारी
दिवाली को लेकर रामपुर बाजार रविवार को भी खुला रहा। शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिले से आए लोगों ने दिन भर बाजार में खरीदारी की। शहर में लोगों की बढ़ती भीड़ के चलते व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। हालांकि, दिवाली के दिन भी बाजार में रौनक बनी रहेगी। चार जिलों का प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर दिवाली को लेकर पूरी तरह से सजा हुआ है। लोग पटाखों, आतिशबाजी, खील बताशे, बर्तन, विद्युत उपकरणों सहित अन्य सामान की खूब खरीदारी कर रहे हैं।
रामपुर में यहां मिलेंगे पटाखे
प्रशासन ने पटाखों की बिक्री के लिए विशेष स्थान चयनित किए हैं। उपमंडल में 17 स्थान निर्धारित किए हैं। नगर परिषद क्षेत्र में आने वाले चौधरी अड्डा स्थित लोक निर्माण विभाग पार्क, डकोलढ़, चूहाबाग, खनेरी और पदम नगर में पटाखों की बिक्री हो रही है। इसके अलावा उपमंडल के नोगली, निरसू, दत्तनगर, भद्राश, नीरथ, झाकड़ी बस अड्डा, ननखड़ी बस अड्डा, तकलेच बस अड्डा, मेमोरियल पार्क ज्यूरी, बौंडा, घराट और सराहन बस अड्डे में पटाखों की बिक्री हो रही है।
इमरजेंसी में चिकित्सकों समेत स्टाफ रहेगा तैनात
अस्पताल प्रशासन ने आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। दिवाली पर आपातकालीन कक्ष में विशेषज्ञ चिकित्सक समेत पर्याप्त स्टाफ तैनात किया है। कुछ बिस्तर भी आरक्षित किए गए हैं। बड़ी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकों को रिजर्व में भी रखा गया है, जो कॉल मिलने पर सेवाओं के लिए उपलब्ध होंगे।
किसी भी अंग जलने की स्थिति में ठंडे पानी का करें इस्तेमाल : डॉ. कौंडल
दिवाली के दिन पटाखों या अन्य किसी कारण से जलने पर खनेरी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोशन कौंडल ने सलाह दी है। उन्होंने बताया कि यदि पटाखे जलाते वक्त हाथ सहित कोई अन्य अंग झुलस जाता है, तो तुरंत उस पर ठंडा पानी डालें। इसके बाद पीड़ित को तुरंत अस्पताल पहुंचाएं। आंखों में जलन होने पर भी ठंडा पानी मारें और यदि धुएं से घुटन हो, तो खुली जगह में जाएं। लोगों से अपील है कि सुरक्षित तरीके से दिवाली मनाएं। बच्चे अभिभावकों की देखरेख में ही पटाखे जलाएं।
हेल्पलाइन नंबर
अग्निशमन विभाग से संबंधित समस्या के लिए 101 या 01782-233168
परिवहन संबंधी समस्या के लिए 01782-233049
स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए खनेरी अस्पताल के फोन नंबर 01782-234969 पर संपर्क किया जा सकता है।
दिवाली को लेकर संबंधित विभागों को पुख्ता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। पर्व के दिन रात 8:00 से 10:00 बजे तक ही पटाखे जलाने की अनुमति रहेगी। दिवाली की हर गतिविधि को लेकर प्रशासन सतर्क है।
-- -हर्ष अमरेंद्र सिंह, एसडीएम रामपुर
दिवाली पर बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए जगह-जगह पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।-- नरेश शर्मा, डीएसपी रामपुर
रामपुर में प्रशासन सतर्क, रात 8 से 10 बजे तक चला सकेंगे पटाखे

दिवाली पर बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए जगह-जगह पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।