फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   fire station building

Rampur Bushahar News: रामपुर में अग्निशमन विभाग को जल्द मिलेगा हाईटेक भवन

Fri, 09 May 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
तीन करोड़ की लागत से बहुमंजिला भवन बनकर तैयार
विज्ञापन

पार्किंग, कार्यालय और कर्मियों के रहने की होगी व्यवस्था
रामपुर, ननखड़ी और निरमंड उपमंडल के लोगों को मिलेगी बेहतर सेवाएं
वर्तमान में हेरिटेज भवन के एक कमरे में चल रहा अग्निशमन कार्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जल्द ही अग्निशमन विभाग रामपुर को आधुनिक सुविधाओं से लैस अपना भवन मिलेगा। करीब तीन करोड़ की लागत से रामपुर में अग्निशमन विभाग का बहुमंजिला भवन बनकर तैयार हो चुका है। बहुमंजिला भवन में पार्किंग, कार्यालय और कर्मियों के रहने की व्यवस्था होगी। इससे जहां समय रहते क्षेत्र में आग की घटनाओं पर काबू पाने में सहायता मिलेगी, वहीं अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अब राहत मिलेगी।
गौर हो कि वर्तमान समय में अग्निशमन विभाग का कार्यालय हेरिटेज भवन के एक कमरे में चल रहा है। केवल एक कमरे में कार्यालय चल रहा है। बैठने सहित कार्यालय संबंधी कार्यों को निपटाने में कर्मचारियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। कर्मचारियों और लोगों की सुविधा को देखते हुए इस बहुमंजिला भवन का निर्माण कार्य 2022 में शुरू किया गया था। विभाग की गाड़ियां भी सड़क किनारे खड़ी रहती हैं, लेकिन अब विभाग का अपना हाइटेक भवन बनकर तैयार हो चुका है। अपना भवन मिलने से जहां अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा, वहीं राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर स्थित इस भवन से विभिन्न क्षेत्रों में आपदा से निपटने में आसानी होगी। भवन में बिजली, पानी, पार्किंग और टाइल्स लगाने का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

उधर, उपमंडल अग्निशमन अधिकारी रामपुर कृष्ण सैनी ने कहा कि विभाग का बहुमंजिला भवन बनकर तैयार हो चुका है। जल्द ही नए भवन का लाभ मिलेगा। क्षेत्र के लोगों को बेहतर सेवाएं मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
रामपुर में 21 कर्मचारी तैनात
अग्निशमन विभाग में वर्तमान में 21 कर्मचारी तैनात हैं। विभाग के पास दो बड़े अग्निशमन वाहन, एक छोटा वाहन और एक बाइक उपलब्ध है। इनसे ननखड़ी, निरमंड उपमंडल सहित रामपुर उपमंडल, 15/20 वैली, सराहन, 12/20 घाटी और काशापाट सहित कई अन्य क्षेत्रों में आग की घटनाओं के समय दमकल वाहन और कर्मचारी भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed