{"_id":"5f5f970c8ebc3e57be55337d","slug":"fire-rampur-hp-news-sml345089027","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकांगपिओ में आगजनी की भेंट चढ़ा एक कमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकांगपिओ में आगजनी की भेंट चढ़ा एक कमरा
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के समीप एक मकान में सोमवार दोपहर को आग लग गई। अग्निकांड में एक कमरा जलकर राख हो गया है। इसमें रखा सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। अग्निशमन विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए दस कमरों के इस मकान को जलने से बचा लिया है। वहीं, पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रिकांगपिओ के समीप करीब 2:30 बजे एक मकान में अचानक आग लग गई। कमरे में रखा घरेलू सामान, राशन और कई अन्य दस्तावेज भी जलकर राख हो गए हैं। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र रिकांगपिओ से अग्निशमन विभाग के उप अधिकारी मनसा राम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मकान में भड़की आग पर काबू पाया। यदि समय रहते अग्निशमन की टीम मौके पर न पहुंचती तो दस कमरों का मकान जल जाता। हालांकि, अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग की चपेट में आने वाले कमरे में नेपाली मजदूर रह रहे थे और घटना के समय वे सभी अपने कार्य पर थे। अग्निशमन विभाग के लीडिंग फायरमैन सुंदरलाल नेगी, भगवान सिंह, जगजीत सिंह, महेश कुमार, सरन देव, सुरेश कुमार और कपिल देव ने आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत की। इस घटना में 80 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है, जबकि 10 लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है।
अग्निशमन विभाग के उप अधिकारी मनसाराम ने कहा कि अग्निकांड में करीब 80 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई है और करीब दस लाख रुपये की संपत्ति को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम कल्पा मेजर अवनिंद्र कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से अग्निकांड के पीड़ित को पांच हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी की गई है।