Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Fire broke out in a shop in Kayaon, loss of four lakhs

Rampur Bushahar : कयाओं में दुकान में लगी आग, चार लाख का नुकसान

Fri, 25 Nov 2022 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी,ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी,ज्यूरी (रामपुर बुशहर) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 25 Nov 2022 11:05 PM IST
सार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम को ज्यूरी के कयाओं में अश्वनी कुमार की डेली नीड्स की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Fire broke out in a shop in Kayaon, loss of four lakhs
दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के अंतर्गत कयाओं गांव में दुकान में आग लग गई। दुकान के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया है। दुकानदार को लगभग 4 लाख का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम को ज्यूरी के कयाओं में अश्वनी कुमार की डेली नीड्स की दुकान में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गानवी पुलिस चौकी से टीम मौके पर रवाना हुई। पुलिस के आने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायत ने बताया कि दुकान में आग लगी है। मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed