फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Fire broke out in Tarala forest, Ani, Kullu, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: तराला जंगल में आग लगने से वन संपदा समेत वन निगम के हजारों स्लीपर जले, लाखों का नुकसान

Tue, 17 Dec 2024 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग और निगम ने पुलिस में किया मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी( कुल्लू)। आनी खंड के तराला जंगल में सोमवार देर शाम को भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में कायल, रईतोस सहित विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधे जल गए। इसके अलावा अमूल्य वन संपदा के साथ-साथ कई वन्य प्राणी भी आग की भेंट चढ़ गए। यहां वन निगम का स्पेन डिपो भी चलता है। यहां से विभिन्न किस्म की लकड़ियों के स्लीपरों को सड़क तक उतारा जाता है। इस अग्निकांड से इस सीजन के हजारों स्लीपर धूं-धूं कर जल उठे हैं। हालांकि, वन निगम ने अभी इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं दी है कि स्लीपरों की किस्में और संख्या कितनी थी। जानकारी के मुताबिक, वन निगम के करीब 51 सौ स्लीपर जलने की सूचना है। यहां तैनात वन निगम के सहायक प्रबंधक गुमत राम का कहना है कि यहां उनका स्पेन डिपो चला है। करीब 5,584 स्लीपर यहां निकाले गए थे। इसमें से करीब चार सौ स्लीपर सड़क तक उतारे गए हैं, जबकि बाकी स्लीपर अभी उतारने बाकी थे। उन्होंने कहा कि वे मौके पर जा रहे हैं । जहां स्लीपर रखे हैं, वहां धुंआ ही धुंआ है। ऐसे में वहां तक जाना बेहद मुश्किल है। यहां देवदार, रईतोस और काइल के स्लीपर थे।


डीएफओ लूहरी सीएल राव का कहना है कि वन विभाग ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। वन निगम के डीएम हरदेव नेगी ने अभी कुछ कहने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि आग लगने की जानकारी मिली है। वे मौके पर जाएंगे, लेकिन कितने स्लीपर जले हैं और कितना नुकसान हुआ है, इसका आंकलन अभी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed