फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Fire broke out in a car near Nogli, causing loss of lakhs

Rampur Bushahar News: नोगली के पास कार में भड़की आग, लाखों का नुकसान

Tue, 10 Jun 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a car near Nogli, causing loss of lakhs
सोमवार को ज्यूरी के समीप मंगलाड खड्ड में चलती कार में लगी आग। स्रोत : जागरूक पाठक
रामपुर बुशहर। नोगली के पास तलाई में मंगलवार को एक कार में अचानक आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इससे पहले सोमवार को ज्यूरी के पास मंगलाड खड्ड में एक चलती कार में अचानक आग लग गई थी। इस घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मंगलवार दोपहर बाद नोगली के साथ लगते तलाई में खड़ी कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार में कोई सवार नहीं था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग रामपुर को दी। उसके बाद रामपुर से दमकल वाहन तलाई पहुंचा। मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है। सोमवार दोपहर बाद ज्यूरी के साथ लगते मंगलाड में कार संख्या एचपी 25ए-2764 को अचानक आग लगी थी। कार में किन्नौर जिला के रूपी गांव का राजेंद्र सिंह झाकड़ी से अपने क्वार्टर ज्यूरी जा रहा था। जब वह मंगलाड खड्ड के पास पहुंचा तो कार से अचानक धुआं उठने लगा। उसने कार को रोका और जांच करने लगा। इस दौरान कार में अचानक आग लग गई है। इससे पहले की वह कुछ कर पाता आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। वह अपनी कार से दूर चला गया।

सोमवार को ज्यूरी के समीप मंगलाड खड्ड में चलती कार में लगी आग। स्रोत : जागरूक पाठक

सोमवार को ज्यूरी के समीप मंगलाड खड्ड में चलती कार में लगी आग। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed