{"_id":"6a0eedcb9bbd5bd66a02e82c","slug":"fire-breaks-out-in-oda-forest-forest-wealth-reduced-to-ashes-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-160760-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ओडा के जंगल में भड़की आग, वन संपदा राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ओडा के जंगल में भड़की आग, वन संपदा राख
विज्ञापन
रामपुर शहर से सटे ओडा के जंगल में फैली भयानक आग। स्रोत : जागरूक पाठक
रामपुर के पदम पैलेस की पहाड़ी के पास की घटना, क्षेत्र हुआ धुआं ही धुआं
. वन विभाग और स्थानीय लोग आग बुझाने में जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शहर के साथ सटे ओडा जंगल में वीरवार दोपहर के बाद अचानक आग लग गई। सूखे और हवा के कारण आग ने भयंकर रूप ले लिया। शहर के पास भड़की आग से क्षेत्र में धुआं ही धुआं फैल गया। हालांकि, वन विभाग और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के भरसक प्रयास किए। चिलचिलाती गर्मी, हवा और सूखे के कारण भारी परेशानी हुई। आग से सफेदे के पेड़ चपेट में आए हैं। वीरवार को दोपहर बाद करीब 2:00 बजे ओडा जंगल में आग भड़की। किसी शरारती तत्व ने जंगल में आग लगा दी। सूखे और हवा के कारण आग ने पूरे जंगल अपनी चपेट में ले लिया। जंगल में फैली आग से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। शाम तक धू-धू कर जंगल जलते रहे। हालांकि, वन विभाग और स्थानीय लोग आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन हवा और सूखे के कारण आग काफी तेजी से जंगल में फैलती रही। वन विभाग के कर्मियों सहित स्थानीय लोगों को चिलचिलाती गर्मी में पसीने छूटे। ओडा जंगल में पदम पैलेस के पीछे पहाड़ी पर जंगल में भड़की आग को काबू पाने के लिए रामपुर वन प्रभाग की दो टुकड़ियां आग बुझाने के लिए जुटी है। आग पर काबू पाने के लिए आपदा मित्रों और अन्य स्थानीय लोगों ने सहायता की। दमकल विभाग भी मौके पर मौजूद है। उधर, डीएफओ रामपुर गुरहर्ष सिंह ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए विभाग की दो टुकड़ियां जुटी हुई हैं। वहीं, स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं। सूखे और हवा के कारण आग काफी तेजी से फैली। आग पर काबू पाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
चिलचिलाती गर्मी ने भी बढ़ाई लोगों की दुश्वारियां
बीते कुछ दिनों से रामपुर में तापमान काफी बढ़ गया है। दिन के समय लू चलने से विद्यार्थियों, बुजुर्गों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तापमान में अचानक बढ़ोतरी होने से भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है, जिससे जनजीवन पूरी तरह बेहाल हो गया है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय बाजार और सड़कों पर आवाजाही करते हुए लोग बेहाल हो रहे हैं।