{"_id":"604263f68ebc3ec4840c613e","slug":"fine-on-illigal-mining-rampur-hp-news-sml363236944","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से रेत के साथ दो वाहन जब्त, 9 हजार जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से रेत के साथ दो वाहन जब्त, 9 हजार जुर्माना वसूला
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। टापरी पुलिस टीम ने वीरवार देर रात राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर चोलिंग के पास अवैध रूप से रेत ले जाते दो वाहनों को दबोचा है। एक वाहन चालक सतलुज नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर निचार खंड के मीरू की तरफ जा रहा था। वहीं दूसरा चालक कल्पा की ओर जा रहा था। पुलिस ने दोनों चालकों के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों वाहनों को पकड़ा। दोनों वाहन चालकों से 9 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। वहीं वीरवार देर रात टापरी पुलिस टीम ने स्थानीय बाजार में जुआ खेलते हुए तीन नेपाली मूल के लोगों को पकड़ा। इनसे 2300 रुपये नकदी बरामद हुई है। उधर, एसपी किन्नौर एसआर राणा ने मामलों की पुष्टि की है।