{"_id":"691c487255ee8dda93097f0a","slug":"final-voter-list-of-municipal-council-rampur-is-ready-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-148326-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नगर परिषद रामपुर की अंतिम मतदाता सूची हुई तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नगर परिषद रामपुर की अंतिम मतदाता सूची हुई तैयार
विज्ञापन
इच्छुक नागरिक सूची का करें अवलोकन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पंचायत चुनाव से पहले नगर परिषद रामपुर के मतदाताओं की अंतिम मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। नगर परिषद रामपुर के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने लोगों से सूची का अवलोकन करने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद रामपुर के सभी वार्डों संख्या 1 पिप्टी, 2 पदम नगर, 3 रघुनाथ और सत्यनारायण मंदिर, 4 नरसिंह और महावीर मोहल्ला, 5 अखाड़ा मंदिर, 6 निचला डकोलढ़, 7 ऊपरी डाकोलढ़, 8 चूहाबाग रचोली और 9 खनेरी की अंतिम मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। इसे हिमाचल प्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम 2015 के अनुरूप अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है। निर्वाचन से संबंधित समस्त प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। यह अंतिम मतदाता सूची अब आम जनता के अवलोकन और जानकारी के लिए उपलब्ध है। इच्छुक नागरिक अपने नाम, विवरण और अन्य प्रविष्टियों की पुष्टि के लिए सूची का अवलोकन कर सकते हैं।