{"_id":"6a1827c9e68cdd51b7052028","slug":"final-phase-of-polling-in-13-panchayats-of-rampur-on-30th-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-161184-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर की 13 पंचायतों में अंतिम चरण का मतदान 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर की 13 पंचायतों में अंतिम चरण का मतदान 30 को
विज्ञापन
17,029 मतदाता चुनावी प्रक्रिया में लेंगे भाग
8,761 पुरुष, 8,268 महिला मतदाता शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पंचायतीराज चुनाव को लेकर ग्रामीण स्तर पर इन दिनों सरगर्मियां तेज हैं। 30 मई को होने वाली अंतिम चरण की मतदान प्रक्रिया को लेकर वीरवार को प्रचार थम गया। रामपुर विकास खंड की 13 पंचायतों में 30 मई को मतदान होगा। इन पंचायतों में कुल 17,029 मतदाता चुनावी प्रक्रिया में भाग लेंगे। इनमें 8,761 पुरुष और 8,268 महिला मतदाता शामिल हैं। विकास खंड की गानवी, लबाना सदाना, सनारसा, किन्नू, मशनू, फूंजा, धारगौरा, शिंगला, दत्तनगर, कलेड़ा मझेवटी, पलजारा, दरकाली और कूहल पंचायतों में मतदान होगा। विकास खंड की शिंगला पंचायत में सबसे अधिक 2,364 मतदाता हैं। यहां 1,177 पुरुष और 1,185 महिला मतदाता वोट डालेंगे। इस पंचायत में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या अधिक है। वहीं, नई बनी पलजारा पंचायत में सबसे कम 724 मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां अंतिम चरण के मतदान को संपन्न करवाने के लिए रवाना होंगी। मतदान से पूर्व चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों का प्रचार समाप्त हो गया। अब उम्मीदवार घर-घर जाकर वोट मांग सकेंगे। ग्रामीणों में भी अपने प्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, चुनाव प्रत्याशियों के समर्थक भी अपने उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए मेहनत और प्रचार कर रहे हैं। रिटर्निंग अधिकारी रामपुर अनमोल शर्मा ने बताया कि 30 मई को रामपुर की 13 पंचायतों में अंतिम चरण का मतदान होगा। मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन पंचायतों के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। 30 मई को सुबह 7:00 बजे से दोपहर बाद 3:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी। इसके बाद मतगणना केंद्र पर चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे।