{"_id":"68d7e74068222dbb6a0436f0","slug":"fewer-devotees-are-reaching-maa-bhimakali-temple-this-navratri-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-144887-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मां भीमाकाली मंदिर में इस नवरात्र में कम पहुंच रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मां भीमाकाली मंदिर में इस नवरात्र में कम पहुंच रहे श्रद्धालु
विज्ञापन
सराहन में नवरात्र पर्व पर मां भीमाकाली के दीदार को जाती महिलाएं। संवाद
बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं पर पड़ा भारी बरसात का असर
स्थानीय लोग भी मौसम खुलने के बाद घास काटने के कार्य में व्यस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
सराहन भीमाकाली मंदिर में शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। हालांकि, इस साल अपेक्षाकृत श्रद्धालुओं की संख्या कम है। इसकी मुख्य वजह इस साल बरसात के कारण कई सड़कें बंद होना है। कई ग्रामीण सड़कें बंद हैं। साथ ही घास काटने का सीजन भी शुरू हो गया है। शारदीय नवरात्र में भीमाकाली माता के मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन इस बार संख्या में गिरावट देखी जा रही है। बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालु खासकर पश्चिम बंगाल से काली के भक्त भीमाकाली मंदिर सराहन नहीं पहुंच पा रहे हैं। बरसात थमने के बाद भी क्षेत्र की कई सड़कें खुल नहीं पाई हैं। स्थानीय लोग भी साफ मौसम में घास कटवाने के काम को निपटाने में जुटे हुए हैं। सराहन में प्रसाद और पूजा सामग्री के विक्रेता राकेश, शिवम, अजय, लवली, प्रेम सोनी, हरि कृष्ण और राधा ने बताया कि इस बार नवरात्र में छह दिनों से श्रद्धालुओं की संख्या कम होने के कारण कारोबार भी काफी मंदा चल रहा है। पहले नवरात्र से ही श्रद्धालु काफी कम आ रहे हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले काली भक्तों की संख्या तो न के बराबर है। भीमाकाली माता मंदिर सराहन के मुख्य पुजारी पूर्ण शर्मा ने भी बताया अभी तक इस बार नवरात्र में माता के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम है। रविवार को शायद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाए। भीमाकाली मंदिर न्यास के मंदिर अधिकारी बालक राम नेगी ने बताया कि अभी भीड़ कम है। आने वाले दो तीन दिनों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। न्यास की ओर से नव दुर्गा पाठ चल रहे हैं और भक्तों के लिए रोज भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।