फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   festival

कोरोना काल में महंगा हुआ महिलाओं का शृंगार

Mon, 02 Nov 2020 06:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कोरोना महामारी का असर करवाचौथ पर भी देखने को मिल रहा है। कोरोना काल में महिलाओं के शृंगार का सामान भी मंहगा हो गया है। बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष करवा चौथ के लिए महिलाओं के सजने-संवरने वाले सामान के दाम भी बढ़ गए हैं। त्योहारी सीजन पर महंगाई की मार महिलाओं पर पड़ने लगी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रामपुर शहर में चार-पांच दिन से करवाचौथ पर्व के लिए खूब भीड़ उमड़ रही है। भारी तादाद में महिलाएं रामपुर बाजार में खरीदारी करने पहुंच रही हैं। इसके चलते व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है। कोरोना काल में बीते कई माह से व्यापारियों का कारोबार भी ठप पड़ा हुआ था। ऐसे में त्योहारी सीजन उनके लिए सौगात लेकर आया है। शहर में बीते कुछ दिन से लगातार महिलाओं की भीड़ खरीदारी के लिए उमड़ रही है। हालांकि, इस दौरान सरकार की ओर से कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों की पालना की जा रही है। सीमा गोस्वामी, अनिता सेन, तारा कायथ, सीता कायथ, सपना नेगी और आशा नेगी सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि कोरोना संकट के दौर में इस वर्ष बीते वर्ष के मुकाबले शृंगार के सामान के दामों में इजाफा हुआ है। करीब 20 से 30 प्रतिशत तक दामों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि कपड़ों से लेकर मिठाइयां तक मंहगी हो गई हैं।
विज्ञापन

महिलाओं में मेहंदी लगवाने की लगी होड़
सोमवार को रामपुर बाजार में महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगाते दिखीं। करवाचौथ पर्व को लेकर महिलाएं बाजार में अपने हाथों को खूब सजा रही हैं। पर्व के लिए महिलाएं अपने शृंगार में चार चांद लगाने में जुट गई हैं। बाजार में मेहंदी लगाने के करीब 100 से 200 रुपये वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed