{"_id":"5f283dac8ebc3e63d554d26c","slug":"festival-rampur-hp-news-sml3405434195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवानों का राखी बांध कर बढ़ाया मनोबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के जवानों का राखी बांध कर बढ़ाया मनोबल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर/सांगला/ रामपुर उपमंडल में बहन-भाई के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। लेकिन, पिछले साल की अपेक्षा इस बार बाजार में कोरोना महामारी के चलते कम रौनक देखने को मिली। हालांकि, परिवहन निगम ने महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की थी लेकिन अधिकतर महिलाएं अपने घरों में ही रहीं। कई क्षेत्रों में महिलाओं ने अपने भाइयों को वीडियो कॉलिंग से उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।
वहीं, किन्नौर जिले के तीन ब्लॉकों में भी महिलाओं ने रक्षाबंधन पर्व को धूमधाम से मनाया। सुबह से ही बसों में काफी भीड़ देखने को मिली। महिला कांग्रेस निचार की अध्यक्ष मीरा नेगी और महिला कांग्रेस प्रभारी सुखदेव ने महिलाओं के साथ मिलकर चोलिंग में सेना के जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान महिलाओं ने सभी जवानों को राखी बांधने के बाद उनका मनोबल भी बढ़ाया। इस मौके पर सेवा दल के अध्यक्ष तारा मोयान, महासचिव उषा धामेस, पूनंग पंचायत प्रधान स्टेफी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। हिमाचल पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के आरएम प्रेम कश्यप नेगी ने बताया कि रक्षाबंधन त्योहार को लेकर निगम ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए महिलाओं को पूरी तरह से सुविधा देने का प्रयास किया। जिले में सभी बसों में महिलाओं की काफी भीड़ देखने को मिली।