फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Father accused of attempting to rape minor daughter

कलियुगी पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास

Fri, 29 Jul 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना झाकड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला पेश आया है। एक नाबालिग की मां ने पति के खिलाफ नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला पुलिस थाने में दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना झाकड़ी में दर्ज मामले के अनुसार मां ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ उसका पति पिछले तीन माह से अश्लील हरकतें कर रहा था। इतना ही नहीं अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार के बारे किसी को बताने पर उसने बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी। सहमी हुई नाबालिग ने हिम्मत जुटाकर अपनी आपबीती मां को बताई, जिसके बाद उसकी मां ने पुलिस थाना झाकड़ी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी कि धारा 376 एबी, 506 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता की मां की शिकायत के मुताबिक उसका पति करीब तीन माह से अपनी नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकतें करता था। साथ ही उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। इसके अलावा अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी नाबालिग को दी गई थी। सारी सच्चाई जब मां को पता चली तो वह पुलिस थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed