{"_id":"5debcd368ebc3e1ba85b1749","slug":"fasility-rampur-hp-news-sml31687335","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहडू बाजार की हर गतिविधि पर रहेगी अब कैमरे की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहडू बाजार की हर गतिविधि पर रहेगी अब कैमरे की नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहडू। रोहडू बाजार में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों और अन्य शरारती तत्वों पर अब कैमरे की नजर रहेगी। व्यापार मंडल के सहयोग से पुलिस ने पूरे बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद शुरू कर दी है। असामाजिक तत्व को पकड़ना अब पुलिस के लिए आसान होने वाला है।
रोहडू बाजार में मुख्य चौक से लेकर पूरी सड़क पर कैमरे की नजर रहेगी। अपर बाजार और कोर्ट रोड को भी इसमें शामिल किया गया है, बाकि बचे भाग में इसको दूसरे चरण में शामिल किया गया है। बाजार में यातायात व्यवस्था पर निगरानी रखने, रात के समय चोरी की वारदात को रोकने सहित अन्य असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए बाजार में लगे कैमरों की खास भूमिका रहेगी। सभी कैमरों की निगरानी पुलिस कंट्रोल रूम से की जाएगी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित नेपटा ने बताया कि बाजार के सभी व्यापारियों ने कैमरे लगाने के लिए पहले चरण में एक लाख रुपये की राशि आपस में जुटाई है। कैमरे पुलिस के सहयोग से बाजार में लग रहे हैे। उन्होंने कहा कि पूरे बजार में कैमरे लगाने पर करीब छह लाख रुपये खर्च होने हैं। बाजार में कैमरे लगाने का कार्य दो चरणों में किया जा रहा है।
डीएसपी रोहडू सुनील नेगी ने बताया कि रोहडू बाजार में अच्छी क्वालिटी के कैमरे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रात के समय खास कर कैमरे की निगरानी से पुलिस को आपराधिक तत्व के साथ निपटने में आसानी हो जाएगी। उन्होंने कहा यातायात पर भी इससे नजर रहेगी। चोरी और अन्य वारदातों पर भी अंकुश लगेगा।