फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Farmers met Revenue Minister Jagat Singh Negi

Rampur Bushahar News: भूमिहीनों के कब्जे पक्के करने की उठाई मांग

Sun, 16 Mar 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Farmers met Revenue Minister Jagat Singh Negi
जमीन बेदखली को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ रामपुर विश्रामगृह में इंटक के बैनर तले क
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी से मिले किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। कब्जे की जमीन से बेदखली और भूमिहीनों के कब्जे पक्के करने की मांग को लेकर किसान रविवार को रामपुर विश्रामगृह में राजस्व, जनजातीय विकास एवं शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी से मिले। किसानों ने मांगों को लेकर चर्चा की और मंत्री को मांगपत्र सौंपा। किसानों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि भूमिहीन किसानों की कब्जे की जमीन को पक्का किया जाए। किसान-बागवान रामपुर के संयोजक बिहारी सेवगी ने कहा कि उच्च न्यायालय में कब्जे की जमीन से बेदखली को लेकर जो फैसला सुनाया है। इसे लेकर मंत्री जगत सिंह नेगी से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि और बागवानी पर निर्भर है। जिन किसानों के पास पर्याप्त कृषि भूमि नहीं है। उन्होंने अपने जीवनयापन के लिए वन भूमि पर सेब के बगीचे तैयार किए हैं। यदि उन्हें उस भूमि से बेदखल किया जाता है, तो वे अपनी रोजी-रोटी का प्रबंध कैसे करेंगे। प्रदेश सरकार से तुरंत हस्तक्षेप और कार्रवाई की मांग है। मंत्री ने किसानों की समस्या को सुनने के बाद आश्वासन दिया कि इस विषय को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed