फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Farmers begin relay hunger strike to stop Luhri project work

Rampur Bushahar News: लूहरी परियोजना का काम रोक किसानों का क्रमिक अनशन शुरू

Sat, 25 Apr 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers begin relay hunger strike to stop Luhri project work
लूहरी परियोजना के खिलाफ क्रमिक आंदोलन पर बैठे शमाथला पंचायत के प्रभावित। स्रोत : सभा
मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा प्रभावितों का आंदोलन : देवकी
विज्ञापन

प्रदर्शन के दूसरे दिन शमाथला पंचायत के किसान बैठे धरने पर
120 परिवारों को न रोजगार, न मुआवजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सतलुज नदी पर निर्माणाधीन लूहरी जल विद्युत परियोजना के खिलाफ प्रभावित किसानों का क्रमिक आंदोलन शुरू हो गया है। नीरथ में समस्याओं को लेकर किसान सभा के बैनर तले शुक्रवार को शिमला और कुल्लू जिले के प्रभावितों ने प्रदर्शन किया। अब शनिवार से किसान धरने पर बैठ गए हैं। रोषजदा किसानों ने परियोजना का निर्माण कार्य भी रोक दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
हिमाचल किसान सभा लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। अब पंचायत स्तर पर किसान धरने पर बैठ रहे हैं। शनिवार को शमाथला पंचायत के प्रभावित किसानों ने प्रदर्शन कर आंदोलन को आगे बढ़ाया। कमेटी के महासचिव देवकी नंद और अध्यक्ष कृष्णा राणा ने कहा कि प्रभावित किसान लंबे समय से मांगों को लेकर सरकार, प्रशासन और एसजेवीएन प्रबंधन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याएं कई बार निगम प्रबंधन के समक्ष रखी गईं और लिखित समझौते भी हुए, लेकिन उनके समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि परियोजना निर्माण के दौरान ब्लास्टिंग और धूल से उनकी फसलों और मकानों को नुकसान हुआ। इसकी अब तक भरपाई नहीं की गई। इसके अलावा परियोजना के लिए भूमि देने वाले 120 परिवारों को रोजगार के बदले एकमुश्त राशि भी नहीं मिली और न ही प्रभावित बेरोजगारों को रोजगार दिया गया। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और इसके लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार के धरने पर काकू, सुंदर जिष्टू, ऋषि, नरेश, वीरेंद्र, जोगिंदर, जय चंद, गोपाल, सुनीता, ऊषा, नीलम, अमला देवी, डोला राम सहित अन्य किसान बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed