फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Farmers and gardeners from five states are learning the tricks of organic farming in Chhauhara

Rampur Bushahar News: छौहारा में पांच राज्यों के किसान-बागवान सीख रहे जैविक खेती के गुर

Sun, 10 May 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Farmers and gardeners from five states are learning the tricks of organic farming in Chhauhara
छौहारा में आयोजित ​शिविर में उप​स्थित पांच राज्यों के किसान, बागवान। स्रोत: संघ  
किसानों को दीं बीज संरक्षण, जैविक खेती, पशुपालन से जुड़ी आधुनिक जानकारियां
विज्ञापन

शिविर में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के किसानों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। विकास खंड छौहारा की जाबल पंचायत में भारतीय किसान संघ हिमाचल प्रदेश की ओर से जैविक खेती का प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर से करीब 200 किसान-बागवान भाग ले रहे हैं। किसान-बागवान जैविक खेती के गुर सीख रहे हैं। रविवार को बीज संरक्षण की पारंपरिक विधियों, जैविक खेती की उन्नत तकनीकों और पशुपालन से जुड़ीं आधुनिक जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश दत्तात्रेय कुलकर्णी ने किसानों को आत्मनिर्भर खेती, जैविक कृषि और पारंपरिक बीज संरक्षण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ देशभर में किसानों को प्राकृतिक और आत्मनिर्भर खेती की ओर प्रेरित कर रहा है। रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव को देखते हुए आज प्राकृतिक और जैविक खेती की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है। ऐसे प्रशिक्षण शिविर किसानों को नई तकनीकों और पारंपरिक ज्ञान से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। कार्यक्रम में अखिल भारतीय सह जैविक प्रमुख ठाकुर धर्मपाल और अखिल भारतीय बीज आयाम प्रमुख कृष्ण मुरारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, प्रदेश महामंत्री उमेश सूद, प्रदेश संगठन मंत्री हरिराम पंवार और प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed