फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Farmers and gardeners are getting electricity at cheap rates but the prices have been increased

कांग्रेस सरकार ठियोग विधानसभा क्षेत्र के साथ कर रही सौतेला व्यवहार : अजय

Thu, 29 May 2025 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Farmers and gardeners are getting electricity at cheap rates but the prices have been increased
ठियोग में भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय श्याम प्रैसवार्ता करते हुए। संवाद
किसानों-बागवानों को सस्ते दाम में मिल रही बिजली के बढ़ा दिए दाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। भाजपा नेता अजय श्याम ने प्रदेश सरकार के जनविरोधी निर्णयों पर रोष जताया है। ठियोग के रेस्ट हाउस में शुक्रवार को प्रेसवार्ता में अजय श्याम ने कहा कि ठियोग बेमौसमी सब्जी उत्पादन में एक अलग स्थान रखता है, लेकिन प्रदेश सरकार ने किसानों-बागवानों को सस्ते दाम में मिल रही बिजली के दाम को बढ़ाने का जो निर्णय लिया है, वह सीधे तौर पर किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि पहले जिस किसान का बिजली का बिल दो सौ रुपये आता था, अब वह बिल बढ़कर तीन से पांच हजार रुपये हो गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से किसानों के ऊपर बढ़ते बोझ को वापस लेने की मांग उठाई है। अजय ने ठियोग में टैंकर घोटाले में विजिलेंस जांच को सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई है। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस पार्टी अपने चहेते लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है? उन्होंने बताया कि ठियोग में भाजपा के आरटीआई सेल की ओर से विभिन्न विभागों से जो जानकारी मांगी थी, वह उन्हें नहीं मिल पा रही है। अजय ने 12वीं परीक्षा परिणाम में हुई धांधली करने वाले अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इन अधिकारियों पर आपराधिक केस दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि विमल नेगी की मौत के मामले में प्रदेश में पुलिस विभाग की आंतरिक कलह की वजह से आम आदमी का कानून पर विश्वास नहीं रहा है। अजय ने ठियोग के संधु स्कूल के असुरक्षित भवन के पुनर्निर्माण के लिए जारी धन को किसी और जगह भेजने का कड़ा विरोध जताया है। कहा कि ठियोग बस अड्डे का काम पूरा हो चुका है, लेकिन कांग्रेस पार्टी बस अड्डे को लोकार्पित करने के लिए न जाने किसका इंतजार कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर ठियोग के लोगों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की ओर से कस्बे से गुजर रही सड़क की मरम्मत के लिए धनराशि मुहैया करवाई है, लेकिन कभी प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री और कभी विधायक सड़क के औचक निरीक्षण करने पहुंच कर जनता की झूठी वाहवाही बटोरने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप, राज्य सभा सदस्य इंदू गोस्वामी का उपमंडल की ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए निधि से धन मुहैया करवाने के लिए आभार प्रकट किया। इस मौके पर दूनी चंद कश्यप, हेमराज, रामकृष्ण मदराड़ी, कश्मीर सिंह राणा, नंद लाल, राजू सुरेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed