{"_id":"67a88b6cfe6e6c7ace033fba","slug":"farewell-ceremony-organized-at-spring-dale-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-129553-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अपूर्वा मिस्टर और इपशिता चुनीं मिस डेलियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अपूर्वा मिस्टर और इपशिता चुनीं मिस डेलियन
विज्ञापन
स्प्रिंगडेल स्कूल रामपुर में आयोजित विदाई समारोह में मौजूद छात्र छात्राएं और शिक्षक वर्ग। संवाद
स्प्रिंग डेल स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। स्प्रिंग डेल स्कूल में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। समारोह में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मिस एंड मिस्टर डेलियन का चुनाव किया गया। इसमें मिस्टर डेलियन अपूर्वा चौहान और मिस डेलियन इपशिता को चुना गया। प्रथम रनरअप कृतार्थ कौल और महक ठाकुर, द्वितीय रनरअप मिस्टर तुषार और मिस नविका आनंद चुने गए। कार्यक्र में सबसे पहले 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टाइटल दिए गए और उनका रैंप वॉक हुआ। उसके बाद 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम जरिये भावभीनी विदाई दी। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने विचार और अनुभव साझा किए। वहीं, 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। म्यूजिकल चेयर में सुजल मेहता, पेपर डांस में कृतार्थ व लोकेश और पासिंग द बॉल में नविका आनंद ने बाजी मारी। अंत में प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य आशा सोप्टा, मीनाक्षी कौल, समन्वयक संजीव रांझा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
- संवाद