{"_id":"6aa54221a17c0de1d1017fac","slug":"fagu-defeated-jury-in-volleyball-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-169536-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वॉलीबॉल में फागू ने ज्यूरी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वॉलीबॉल में फागू ने ज्यूरी को हराया
विज्ञापन
ननखड़ी के शोली में आयोजित बॉलीबाल स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि और खिलाड़ी। स्रोत : क्ल
विजेता टीम को 41 हजार रुपये और ट्रॉफी से किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। युवक मंडल शोली की ओर से आयोजित अश्विनी शर्मा मेमोरियल पंचायत स्तरीय वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में 18 टीमें हिस्सा ले रही हैं। फागू की टीम ने ज्यूरी को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
प्रतियोगिता की विजेता टीम को 41 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। उपविजेता को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। समाजसेवी देवी सिंह, किशोर शर्मा और सूरत राम शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। युवक मंडल शोली के अध्यक्ष विजय शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथियों ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपप्रधान सौरभ गुप्ता, सचिव भूषण, सहसचिव निखिल, कोषाध्यक्ष कुशव, प्रेस सचिव प्रियावृत शर्मा और खेल प्रभारी कर्ण कश्यप मौजूद रहे। कार्यक्रम प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी अश्विनी शर्मा सहित अन्य युवा भी आयोजन में शामिल हुए।