{"_id":"63f3af0efd03450ed8053d5f","slug":"fag-fair-meetting-in-rampur-rampur-hp-news-c-19-1-66435-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: फाग मेले में 19 देवी-देवता करेंगे शिरकत, भेजे जाएंगे निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: फाग मेले में 19 देवी-देवता करेंगे शिरकत, भेजे जाएंगे निमंत्रण
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। जिला स्तरीय फाग इस बार भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार मेले में नगर परिषद रामपुर ने 19 देवी-देवताओं को निमंत्रण देने का निर्णय लिया है। पिछले बार नगर परिषद ने 21 देवी- देवताओं को आमंत्रित किया था। इसके अलावा नगर परिषद रामपुर ने देवी-देवताओं को दी जानी वाली नजराना राशि में भी पांच फीसदी की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। जिला स्तरीय फाग मेले के आयोजन को लेकर नप सभागार में सोमवार को नप अध्यक्ष प्रीति कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
इसमें मेले में आने देवी-देवताओं को आमंत्रित करने से लेकर उनके ठहरने की व्यवस्था करने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बार भी मेले को भव्य तरीके से मनाने पर सदन की आम सहमति बनी। फाग मेले का विधिवत शुभारंभ 9 मार्च को होगा और 12 मार्च को समापन होगा। मेले के पहले दिन परिषद के पदाधिकारी और कर्मचारी देवी-देवताओं का राजदरबार के मुख्य द्वार पर स्वागत करेंगे। मेले के समापन के दिन नजराना राशि देकर सभी को देवी- देवताओं को विदाई दी जाएगी।
कार्यकारी अधिकारी नप रामपुर सूरत सिंह नेगी ने बताया कि मेले को लेकर नगर परिषद रामपुर ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले के सफल आयोजन को लेकर कमेटियां भी गठित की गई हैं। इनका अध्यक्ष नगर परिषद अध्यक्ष को बनाया गया है। सभी पार्षद इसमें सदस्य होंगे। वे मेले की पूरी व्यवस्था देखेंगे। बैठक में नगर परिषद के उपाध्यक्ष अश्वनी नेगी, पार्षद प्रदीप कुमार, विशेषर लाल, रोहिताश्व सिहं मेहता, गोविंद राम, मुस्कान चारस, कांता देवी, कनिष्ठ अभियंता राजेश शर्मा और बाला राम सहित अन्य उपस्थित रहे।