{"_id":"6606bb2b9bfcff14010e98fa","slug":"fag-fair-in-closed-today-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-114018-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बसाहरू देवता को 37,200 और खुडीजल नाग को 33,800 रुपये नजराना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बसाहरू देवता को 37,200 और खुडीजल नाग को 33,800 रुपये नजराना
विज्ञापन
फाग मेला कमेटी ने 27 देवी-देवताओं को नजराना देकर किया विदा
शिमला, कुल्लू के 27 देवी-देवताओं को दी कुल 4,90,900 रुपये की राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ऐतिहासिक देव परंपरा का प्रतीक रामपुर का जिला स्तरीय फाग मेला शुक्रवार को संपन्न हो गया। चार दिन तक रामपुर शहर देव धुनों से गूंजता रहा। इस वर्ष मेले में सबसे अधिक 27 देवी-देवताओं ने शिरकत की। शुक्रवार को मेले में आए देवी-देवताओं को नगर परिषद ने नजराना राशि भेंट कर विदाई दी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. वरुण शर्मा सहित पार्षदों ने देवी-देवताओं को मेले से विदा किया। इस वर्ष देवता साहिब दत्त महाराज बसाहरू को सबसे अधिक 37,200 और आनी क्षेत्र के आराध्य देवता खुडीजल महाराज देहुरी को 33,800 रुपये की नजराना राशि दी गई। 27 देवी-देवताओं को चार लाख 90 हजार 900 रुपये की नजराना राशि मेला कमेटी की ओर से भेंट की गई।
रामपुर में आयोजित जिला स्तरीय फाग मेला शुक्रवार को देव विदाई के साथ संपन्न हो गया। 26 से 29 मार्च तक रामपुर के पदम महल परिसर में नाटियों का खूब दौर चला। वहीं कुल्लू और शिमला जिले के देवी-देवताओं के साथ हजारों की संख्या में लोग मेले में पहुंचे। शुक्रवार को भी मेला मैदान में दिन भर नाटियों का दौर चलता रहा। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. वरुण शर्मा ने बताया कि चार दिवसीय फाग मेले में देवता साहिब जाख रचोली को 20,400 रुपये, देवता साहिब दत्त महाराज बसाहरू को 37,200, देवता साहिब महारूद्र काजल गसोह को 32,700, देवता साहिब छोटू कीम को 3,200, देवता साहिब यगेश्वर शिंगला को 14,600, देवता साहिब डंसा को 22,400, देवता साहिब लालसा को 17,100, देवता साहिब झाहरू नाग शनेरी को 16,900, देवी साहिबा बाड़ी को 30,300, देवता साहिब चंभू कशोली को 10,500, देवता साहिब झाखणू नाग धारा सरघा को 31,800, देवता साहिब खुडीजल नाग आनी देहुरी को 33,800, देवता साहिब डमैहड़ी को 14,500, देवता साहिब सूमा को 9,000, देवता साहिब पलथान शोली को 30,000, देवता साहिब लैलन को 18,000, देवता साहिब लंकड़ाावीर ठारला को 8,000, देवता साहिब बनवीर टूटू को 20,000, देवता साहिब पंचवीर कमडाली बौंडा सराहन को 14,500, देवता साहिब चाटी को 9,600, देवता साहिब थानेश्वर कलेडा को 17,000, देवता साहिब मड़ेलू भदराल को 13,800, देवी साहिबा नव दुर्गा माता गांवबील को 7,500, देवता साहिब शलाट को 16,900, देवता साहिब पंचवीर कमेटी झलैर को 8,000, देवता साहिब छिज्जा कालेश्वर देवठी को 18,200, देवता साहिब सेरी मझाली को 15,000 रुपये की नजराना राशि भेंट की गई। इस मौके पर नगर परिषद के एसडीओ अमित गौतम, पार्षद प्रीति कश्यप, प्रदीप कुमार, रोहिताश्व सिंह मेहता, गोविंद राम सहित नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।