फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   fag fair celebreted in rampur

फाग मेले में दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

Mon, 21 Mar 2022 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
fag fair celebreted in rampur
जिला स्तरीय फाग मेले के तीसरे दिन दूर -दूर से आए लोग देवी देवताओं से आर्शीवाद लेते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर के ऐतिहासिक चार दिवसयीय फाग मेले के तीसरे दिन एनएच से होकर दरबार मैदान तक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा रामपुर शहर भक्तिरस में डूबा रहा। सोमवार सुबह 11:30 बजे से दोपहर तक देवताओं के रथ देवलुओं के साथ झूमते और नाचते मेला मैदान तक पहुंचे। देवताओं के साथ चलता रहा सैकड़ों लोगों का हुजूम भी पूरी तरह से मस्ती में डूबा रहा। यहां मुख्यद्वार से होते हुए मैदान में राजगद्दी तक पहुंचे देवताओं के रथों ने गद्दी को बारी बारी आशीर्वाद देने के बाद अपने-अपने स्थानों तक पहुंचे। यहां कुछ देर तक विश्राम करने बैठे देवताओं के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

तीसरे दिन शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सभी देवी-देवताओं से आशीर्वाद लिया और उनका स्वागत भी किया। उन्होंने सभी 20 देवी-देवताओं का राजदरबार पहुंचने पर स्वागत किया। मैदान में बैठे देवताओं के रथों के आसपास शाम तक पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर नाटियों का दौरा शुरू हुआ, उससे मेले में वही पुरानी ऐतिहासिक झलक नजर आई। मेला मैदान में देवताओं के झूमने के नजारे का आनंद लेने को सुबह से शाम तक हजारों में लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन

शहर के मिनी सचिवालय की ओर से आने वाले देवताओं के रथों को आते देखने के लिए मैदान समेत एनएच और मुख्य बस अड्डे तक हजारों लोग मौजूद थे। पारंपरिक चर्चित गीतों की शहनाई पर बजने के साथ ही देव ढोल की थाप पर सभी के पांव थिरक उठे। पुलिस को भी एनएच से होकर मैदान और मैदान से अपने ठिकानों तक गए देवताओं के साथ जुटी भीड़ के चलते ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed