{"_id":"6718eedcf3afb9465600ddb4","slug":"expressed-gratitude-to-the-chief-minister-for-releasing-salaries-on-28th-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-123636-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 28 को वेतन जारी करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 28 को वेतन जारी करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों, गैर सरकारी और आउटसोर्स कर्मचारियों को दिवाली पर्व पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस बार 28 तारीख को वेतन देने का निर्णय लिया है, जोकि एक ऐतिहासिक निर्णय है। ग्राम रोजगार सेवक संघ हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित संगठन मंत्री उषा समेत समूचे ग्राम रोजगार सेवक संघ ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। साथ ही मुख्यमंत्री और ग्रामीण विकास विभाग से भी समस्त ग्राम रोजगार सेवकों को यह आशा है कि हिमाचल प्रदेश के समस्त कर्मचारियों की तरह समस्त ग्राम रोजगार सेवक हिमाचल प्रदेश को भी इस बार दिवाली के शुभ त्योहार पर 28 तारीख को वेतन मिल जाए। संघ ने आशा जताई है कि ग्राम रोजगार सेवकों की जो मांगे लंबित पड़ी हैं, उनको भी पूरा किया जाए। संघ ने दैनिक भोगी कर्मियों का चार साल पूरा होने पर उनको नियमित कर्मियों के वेतनमान के बराबर वेतन देने, नौकरी के दौरान जान गंवाने वाले ग्राम रोजगार सेवकों के परिवार को करुणामूलक आधार पर नौकरी देने और ग्राम रोजगार सेवकों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समस्त ग्राम रोजगार सेवकों को ग्रामीण विकास विभाग में रिक्त चले पदों के ऊपर समायोजन करने की भी गुहार लगाई है।