{"_id":"5dc593228ebc3e5aeb6f3492","slug":"exmination-rampur-hp-news-sml313516059","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 नवंबर को 3616 अभ्यर्थी देंगे पटवारी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 नवंबर को 3616 अभ्यर्थी देंगे पटवारी की परीक्षा
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रदेश में पटवारियों के 1194 पद भरने के लिए ढाई लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें राज्य सरकार मुहाल के 932 और सेटलमेंट में 262 पटवारी के पद भरे जाएंगे। जनजातीय जिला किन्नौर में पटवारी के 19 पदों के लिए 3616 परीक्षार्थी परीक्षा देेंगे। इन पदों के लिए 17 नवंबर को परीक्षा आयोजित होगी।
किन्नौर जिले में पटवारी के कुल 19 पदों के लिए 3721 आवेदन प्राप्त हुआ थे, जिनमें से 105 आवेदन निरस्त किए गए हैं। अब 3616 परीक्षार्थी 17 नवंबर को परीक्षा में भाग लेंगे। सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड डाक विभाग की ओर से भेजे गए हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड समय पर नहीं मिलता तो वह उपायुक्त कार्यालय से डुप्लीकेट एडमिट कार्ड निकाल सकता है। किन्नौर में पटवारियों के 19 पदों में से 5 पद अनुसूचित जाति उम्मीदवार, 11 पद अनुसूचित जनजाति उम्मीदवार, एक पद सामान्य वर्ग और 3 पद सामान्य वर्ग के आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया है। जिले के 19 स्कूलों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में ही 12 परीक्षा केंद्र स्थापित हैं। 17 नवंबर को सुबह 11:00 बजे से 12:30 बजे तक पटवारी पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित होगी।
वहीं इस संबंध में जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा से सीख लेते हुए राज्य सरकार ने पटवारियों की परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन को कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। जिला नोडल अधिकारी अवनिंदर सिंह नेगी ने कहा कि परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए उड़नदस्तों का गठन किया गया है। सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड डाक विभाग की ओर से भेजे गए हैं।