फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   exam in school from 9 January

Rampur Bushahar News: कन्या स्कूल रामपुर में द्वितीय अवधि की परीक्षाएं 9 से

Sat, 03 Jan 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
रामपुर के स्कूलों में आठ जनवरी तक रहेगा शीतकालीन अवकाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश शुरू हो गए हैं। 8 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। छुट्टियां खत्म होने के बाद पीएम श्री राजकीय कन्या उत्कृष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर बुशहर में 9 जनवरी से बोर्ड की कक्षाओं की द्वितीय अवधि की परीक्षाएं शुरू होंगी। इन परीक्षाओं की डेटशीट भी स्कूल ने जारी कर दी है। बारहवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 9 से 15 जनवरी तक होंगी। नौवीं और दसवीं की परीक्षाएं 9 जनवरी से 17 जनवरी तक चलेंगी। बारहवीं कक्षा की 9 जनवरी को इतिहास, गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा होगी। ग्यारहवीं कक्षा की अर्थशास्त्र, हिंदी और भौतिकी की परीक्षा होगी। नौवीं की विज्ञान और दसवीं की गणित की परीक्षा होगी। 12 जनवरी को बारहवीं कक्षा की राजनीति विज्ञान, संगीत, भूगोल, रसायन विज्ञान, व्यापार अध्ययन, ग्यारहवीं कक्षा की अंग्रेजी, दसवीं कक्षा की विज्ञान और नौवीं की गणित की परीक्षा होगी। 13 जनवरी को बारहवीं की अंग्रेजी और ग्यारहवीं की इतिहास, गणित, जीव विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, दसवीं की हिंदी और नौवीं की संस्कृत की परीक्षा होगी। 14 जनवरी को बारहवीं की शारीरिक शिक्षा, कंप्यूटर विज्ञान, रिटेल मैनेजमेंट, हेल्थ केयर और पर्यटन, ग्यारहवीं की हिंदी, अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान, दसवीं की अंग्रेजी और नौवीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। 15 जनवरी को बारहवीं की राजनीति विज्ञान, संगीत, भूगोल, रसायन विज्ञान, ग्यारहवीं की शारीरिक शिक्षा, कंप्यूटर विज्ञान, रिटेल मैनेजमेंट, हेल्थ केयर और पर्यटन, दसवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान और नौवीं की हिंदी की परीक्षा होगी। 16 जनवरी को दसवीं की कंप्यूटर विज्ञान, रिटेल, हेल्थ केयर, पर्यटन, कला और नौवीं की अंग्रेजी की परीक्षा होगी। 17 जनवरी को कंप्यूटर विज्ञान, रिटेल, हेल्थ केयर, पर्यटन, कला और दसवीं की संस्कृत की परीक्षा होगी। परीक्षाएं सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगी। द्वितीय अवधि की परीक्षा में प्राप्त होने वाले अंक बच्चों के इंटरनल असेसमेंट में गिने जाएंगे। परीक्षा में पूर्ण पाठ्यक्रम आएगा।

उप प्रधानाचार्य पीपी दुल्टा ने कहा कि 8 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा। 9 जनवरी से स्कूल में दूसरी अवधि की परीक्षा होगी। परीक्षाओं की तैयारी कर ली गई है। परीक्षाएं स्कूल के अध्यापकों और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed