{"_id":"6a4f88398afedda171093df4","slug":"event-organized-at-the-newly-constructed-building-of-sanatan-sanskriti-sanskar-sabha-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-164382-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सनातन संस्कृति संस्कार सभा भवन के लिए विधायक ने दिए पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सनातन संस्कृति संस्कार सभा भवन के लिए विधायक ने दिए पांच लाख
विज्ञापन
सनातन संस्कृति सभा रोहडू के कार्यक्रम में उपस्थित विधायक एवं अन्य अतिथि। स्रोत: सभा
रोहड़ू में सनातन संस्कृति संस्कार सभा भवन के लिए विधायक ने दिए 5 लाख रुपये
. सनातन संस्कृति संस्कार सभा के नवनिर्मित भवन में कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
सनातन संस्कृति संस्कार सभा के नवनिर्मित भवन में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहनलाल ब्राक्टा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ कांग्रेस रोहड़ू मंडल अध्यक्ष शिवपाल ठाकुर और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभा के प्रमुख प्रबंधक भगत चंद खिट्टा ने विधायक को नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करवाया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी दी। विधायक मोहनलाल ब्राक्टा ने नवनिर्मित भवन के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और भारतीय संस्कारों के संरक्षण में ऐसे संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कांग्रेस मंडल अध्यक्ष शिवपाल ठाकुर ने 11 हजार रुपये के सहयोग की घोषणा की। समाजसेवी जवाहरलाल देशटा ने भी भवन निर्माण पूरा होने तक प्रत्येक माह 11 हजार रुपये का सहयोग देने का संकल्प लिया। सभा के अध्यक्ष डीडी शर्मा ने मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। उन्होंने विधायक को शॉल और हिमाचली टोपी भेंट कर सम्मानित किया। सभा के कोषाध्यक्ष सत्यदेव शर्मा ने भवन निर्माण से संबंधित आय-व्यय का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। गायत्री परिवार के प्रमुख गीता राम शर्मा ने समाज में संस्कार, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन सभा के महासचिव रविकांत बालनाटाह ने किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।