फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Event organized at Government Senior Secondary School, Sarog, under the 'Ek Bharat, Shreshtha Bharat' program

Rampur Bushahar News: लोक संस्कृति के बिखेरे रंग, पारंपरिक व्यंजनों से महका बैग फ्री डे

Sun, 26 Jul 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Event organized at Government Senior Secondary School, Sarog, under the 'Ek Bharat, Shreshtha Bharat' program
ठियोग के सरोग स्कूल में विद्यार्थियों ने लगाई पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी। स्रोत : स्कूल प्र
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोग में एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग(रामपुर बुशहर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोग में लोक संस्कृति के रंग देखने को मिले, वहीं पारंपरिक व्यंजनों की महक से माहौल सराबोर रहा। यह अवसर था स्कूल में बैग फ्री डे का। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश व केरल की संस्कृति, कला और प्राकृतिक विरासत को चित्रकला के माध्यम से दिखाया। साथ ही विद्यार्थियों ने पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई। बैग फ्री डे के अवसर पर आयोजित कुजीन प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्राथमिक वर्ग में रिहांश ने प्रथम स्थान, अंशुमान द्वितीय और रियंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में मानवी ने प्रथम स्थान, इशिता एवं रितिका ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान और अक्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में खुशबू ने प्रथम, कृतिका, पीयूष ने संयुक्त रूप से द्वितीय और पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन सभा से हुआ। इसमें हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम के मेंटर संपूर्ण सिंह के सौजन्य से सभी विद्यार्थियों को लड्डू वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गतिविधि आधारित, अनुभवनात्मक और तनाव मुक्त शिक्षा के महत्व से भी अवगत करवाया गया। स्कूल के विद्यार्थियों ने आकर्षक पीटी प्रदर्शन प्रस्तुत कर अनुशासन, समन्वय एवं शारीरिक दक्षता का परिचय दिया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वस्थ भोजन, स्वच्छता, रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण कौशल एवं जीवनोपयोगी कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दिनेश और मदन कालिया ने कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में विभिन्न गतिविधियों का सफल संचालन और समन्वयन किया। स्कूल की प्रधानाचार्य सारिका आहूजा ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि बैग फ्री डे जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास, सहयोग और व्यावहारिक जीवन कौशल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed