फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Even by changing the bus stand in Baddi Administration problems have not reduced

Rampur Bushahar News: बद्दी में बस अड्डा बदलने से भी नहीं कम हुई प्रशासन की परेशानी

Wed, 14 Feb 2024 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Wed, 14 Feb 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
अभी भी सवारियां पुराने अड्डे पर ही कर रही है बसों का इंतजार
विज्ञापन


जगह कम होने से लगा रहता है यहां पर हर समय दुर्घटना का डर

एक माह पहले बसों को रोकने का स्टॉपेज कर दिया एक किमी दूर

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी में एक माह पहले नया बस अड्डा बना दिया गया था, लेकिन अभी तक लोग बद्दी के पुराने बस अड्डे पर खड़े हो रहे हैं। यहां पर अड्डे को बंद कर दिया है और अड्डे के सामने मलबे के ढेर लगे हुए हैं, बावजूद इसके लोग वहां पर खड़े होकर बस का इंतजार करते है। यहां पर सड़क काफी कम है और बस रुकते ही जाम लग जाता है, ऐसे में यहां पर दुर्घटनाओं को खतरा बना हुआ है।

फोरलेन का कार्य शुरू होने से बद्दी के बस अड्डे को एक माह पहले बंद दिया है। बद्दी बस अड्डे पर फोरलेन निर्माण कंपनी फ्लाई ओवर बना रही है। जिससे यहां पर मलबे के ढेर लगे हुए हैं। उसके बावजूद भी बस पकड़ने वाले यहां पर खड़े रहते हैं। एक बस के रुकते ही फोरलेन में जाम लग जाता है वहीं लोगों का यहां पर खड़ा होना खतरे से भी खाली नहीं है।
विज्ञापन


दून भाजपा के जिला इकाई के सदस्य कृष्ण कौशल, हरनेक ठाकुर, दीपू पंडित, सचिन बैंसल ने कहा कि बस अड्डा सन सिटी रोड कर दिया है, लेकिन वह एक किमी दूर है। अधिक दूरी के चलते यात्री पैदल जाने से कतरा रहे हैं और पुराने बस अड्डे पर ही खड़े हो रहे हैं। वहीं बाहर से आने वाले लोगों को सनसिटी रोड पर उतारा जा रहा है। जहां से सामान के साथ यात्रियों को बद्दी पहुंचना काफी कठिन हो रहा है। एक मुद्रिका बस एचआरटीसी ने चलाई हुई है लेकिन उससे सभी यात्रियों को सुविधा नहीं मिल रही है एक और मुद्रिका चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नालागढ़ के आरएम जोगिंद्र चौधरी ने बताया कि यात्रियों को छोड़ने व लाने के लिए मुद्रिका बस चलाई है। उसके पहले दो चक्कर थे लेकिन अब यात्रियों को देखते हुए बढ़ा दिए जाएंगे। पुराने अड्डे वाले यात्रियों को कई बार वहां पर खड़े न होने के लिए कहा गया है। अब इसके बारे मेंं पुलिस को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed