फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Even after the weather cleared, the bus from Rampur to Karevathi via Aahar remained stalled.

Rampur Bushahar News: मौसम खुलने के बाद भी रामपुर से करेवथी वाया आहार बस ठप

Tue, 03 Feb 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
कांगल पंचायत के लोगों काे झेलनी पड़ रहीं परेशानियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन की रामपुर से करेवथी वाया आहार बस सेवा मौसम खुलने के बाद भी सुचारू नहीं हो पाई है। वहीं रामपुर डिपो की कोटगढ़ से बड़ागांव वाया कचीन घाटी, आहार होकर बस बीते दो दिनों से सेवा दे रही है। प्रबंधन के दोहरे रवैये के कारण रामपुर से करेवथी वाया आहार आने वाली बस कई दिनों से सेवा देने में असमर्थ है।
इसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस ठप होने से ग्राम पंचायत कांगल, मोगड़ा और कोटीघाट के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बस वर्षों से आहार की जनता को सेवाएं दे रही है। लोग शाम के वक्त बस का इंतजार करते हैं, लेकिन बस के आने के कारण उन्हें फिर से निराश होकर लौटना पड़ता है। यही आलम सुबह का भी है।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष मंडल कुमारसैन सीता राम कश्यप ने कहा कि बस के न आने से जनता को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इससे सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि बस आवाजाही का एकमात्र साधन है, जो रामपुर बुशहर और कुमारसैन की ओर जाने के लिए लोगों के लिए उपलब्ध है। उन्होंने और लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि इस समस्या को दूर करने के लिए सख्त निर्देश दिए जाएं। इस बारे में क्षेत्रीय प्रबंधक रामपुर उमेश ठाकुर का कहना है कि बस में सवारी का न होना इसका मुख्य कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed