फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Equipment worth lakhs of rupees stolen from IPH pump house in Sainj

Rampur Bushahar News: सैंज में पंप हाउस से लाखों रुपये के उपकरण चोरी

Mon, 27 Oct 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Equipment worth lakhs of rupees stolen from IPH pump house in Sainj
उपमंडल ठियोग के सैंज में चोरों ने जल शक्ति विभाग के पंप हाउस में दिया चोरी को अंजाम। संवाद
मुंडू में पेयजल आपूर्ति ठप, चोरों ने रात को वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

दो साल में हुईं ऐसी कईं वारदात, नहीं हुआ किसी का खुलासा


संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
उपमंडल ठियोग में जल शक्ति विभाग के पंप हाउस शातिरों के निशाने पर हैं। अब सैंज के पंप हाउस में लाखों रुपये के उपकरण चोरी हो गए हैं। पंप से मशीनरी चोरी होने के कारण क्षेत्र की मुंडू पंचायत में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। सैंज के जो-काशना स्थित जल शक्ति विभाग के पहली स्टेज के पंप हाउस में शनिवार रात को चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पंप हाउस का ताला तोड़कर करीब चार लाख रुपये मूल्य के तांबे के तार और बिजली के उपकरण चुरा लिए। चोर इतने शातिर निकले कि उन्होंने पुराने सामान को खोलकर उसमें लगे तार और एक सबमर्सिबल पंप को भी चुरा लिया।
पंप हाउस में चोरी के बाद मुंडू पंचायत के मुंडू, बैड, धाड़मा, काशना और जेहा गांवों के हजारों ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो वर्ष से सैंज में इस तरह की चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी वारदात का खुलासा नहीं हो पाया है। लोगों ने विभाग और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शातिरों को जल्द पकड़ा जाए। ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले ही पंप हाउस के पास से गुजरने वाली सड़क को वाहनों के लिए खोला था। यह सड़क बरसात के कारण लंबे समय से बंद पड़ी थी। इसके चलते इसमें कोई वाहन नहीं चल रहा था। यह सड़क नेरी टिक्कर और सिरमौर जिले के ज्ञान कोट से जुड़ती है। स्थानीय लोगों का मानना है कि चोर वारदात को अंजाम देने के बाद ज्ञानकोट की तरफ से सोलन की ओर भाग गए होंगे।
विज्ञापन

दाे वर्ष में 40 लाख रुपये का सामान चोरी
उपमंडल सैंज के अंतर्गत लगभग 24 पंप हाउस से पेयजल आपूर्ति की जाती है। किसी भी पंप हाउस में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। शातिर इसी बात का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं। दो वर्ष में चोरों ने पंप हाउस से करीब 40 लाख रुपये की राशि का सामान चोरी हो चुका है। एक आरटीआई के अनुसार मतियाना मंडल में यह आंकड़ा लगभग 75 लाख रुपये आंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार तीन रहेगी पेयजल आपूर्ति बाधित
जल शक्ति विभाग सैंज के सहायक अभियंता संजीत मेहता ने बताया कि चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है। चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मशीनरी के चोरी होने से मुंडू पंचायत के कई गांवों में अगले तीन से चार दिनों तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दो साल में चोर 40 लाख रुपये का सामान चोरी कर चुके हैं। उपमंडल के 24 पंप हाउस हैं, जिनमें सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed