फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Enthusiasm among children for admission in Padma and PM Shri schools of Rampur

Rampur Bushahar News: रामपुर के पदम और पीएमश्री स्कूलों में दाखिले के लिए बच्चों में उत्साह

Mon, 13 Apr 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm among children for admission in Padma and PM Shri schools of Rampur
पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर | संवाद
सीबीएसई वाले पदम स्कूल में 1,273 और हिमाचल बोर्ड वाले पीएमश्री स्कूल में 915 ने लिया दाखिला
विज्ञापन


दोनों स्कूलों में 16 अप्रैल से शुरू होंगी कक्षाएं

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर शहर के पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल और पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में दाखिला लेने के लिए बच्चों में खास उत्साह है। पदम स्कूल में इस बार पिछले साल की अपेक्षा अधिक दाखिले हुए हैं, जबकि पीएमश्री स्कूल में पिछले साल से अधिक दाखिले होने की उम्मीद है। दोनों स्कूलों में 16 अप्रैल से नियमित कक्षाएं प्रारंभ होंगी। पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में इस बार सीबीएसई प्रणाली लागू की गई है। इस स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। स्कूल में 1,273 बच्चों ने दाखिला लिया है। पिछले साल इस स्कूल में करीब 1,150 बच्चों ने दाखिला लिया था। वहीं, हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड वाले पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में अभी तक 915 बच्चों ने दाखिला लिया है। इस स्कूल में देरी शुल्क के साथ प्रवेश प्रक्रिया जारी है। पिछले साल 924 बच्चों ने दाखिला लिया था। स्कूल प्रबंधन को उम्मीद है कि प्रक्रिया पूरी होने तक पिछले साल की अपेक्षा इस बार अधिक बच्चे प्रवेश लेंगे। पीएमश्री स्कूल रामपुर की प्रधानाचार्या जयंती धीमान ने कहा कि स्कूल में 915 विद्यार्थियों ने बच्चों ने दाखिला लिया है। 16 अप्रैल से स्कूल में कक्षाएं शुरू होंगी। उधर, पीएमश्री स्कूल रामपुर के प्रधानाचार्य राजेश परमार ने कहा कि स्कूल में बालवाटिका से बारहवीं कक्षा तक 1,273 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।

विद्यालय सहशिक्षा के रूप में संचालित होगा : सुुंदर सिंह टैगोर

पीएमश्री विद्यालय के इतिहास प्रवक्ता एवं स्टाफ सचिव डॉ. सुंदर सिंह टैगोर ने कहा कि इस वर्ष विद्यालय में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन हुआ है। विद्यालय सह शिक्षा के रूप में संचालित होगा। उन्होंने इसे समानता, सहयोग और आधुनिक सोच की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि अनुभवी और विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की ओर से विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी संकायों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए काउंसलिंग सुविधा उपलब्ध है। विद्यालय में आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं, स्मार्ट कक्षाएं, समृद्ध पुस्तकालय, कॉन्फ्रेंस हॉल, एक्वागार्ड सुविधा और वनस्पति उद्यान व्यवस्था उपलब्ध है। परिसर में सीसीटीवी निगरानी के माध्यम से सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित किया गया है। पीएमश्री स्कूल रामपुर में आगामी सत्र में अटल टिंकरिंग लैब, ज्योतिष प्रयोगशाला और डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article