{"_id":"673de0c832ba5d0ea503d5ce","slug":"engineering-college-kotla-named-overall-winner-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-125137-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला के नाम ओवरआल विजेता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला के नाम ओवरआल विजेता का खिताब
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला ने हासिल किया ओवर ऑल विजेता का खिताब। संवाद
कॉलेज पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहार)। राजकीय महात्मा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज ज्यूरी कोटला ने राज्य स्तरीय खेलकूद में अव्वल प्रदर्शन किया। कॉलेज की टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए ओवरआल विजेता का खिताब अपने नाम किया है। ज्यूरी कोटला कॉलेज में पहुंचने पर खिलाड़ियों का कॉलेज प्रबंधन ने भव्य स्वागत किया। कांगड़ा जिला के मिनर्वा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, इंदौरा में 16 नवंबर से 18 नवंबर तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में महात्मा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला ज्यूरी के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। महात्मा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज की 51 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज को 5 पदक दिलाए। कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग स्वर्ण पदक, टेबल टेनिस डबल्स बालिका वर्ग स्वर्ण पदक, टेबल टेनिस सिंगल बालिका वर्ग रजत पदक, बैडमिंटन डबल्स बालिका वर्ग में रजत पदक, कैरम सिंगल बालक वर्ग में रजत पदक, वॉलीबाल बालिका वर्ग में कांस्य पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। महात्मा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज ने कुल आठ में से सात खेलों में भाग लिया और अपनी उत्कृष्टता से सबका ध्यान आकर्षित किया। ओवरआल परफॉर्मेंस अवॉर्ड कॉलेज के छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर महात्मा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज को दिया गया। यह कॉलेज और यहां अध्ययनरत छात्रों के लिए गर्व का विषय है। खेल समन्वयक अंकित शर्मा के मार्गदर्शन और छात्रों की कड़ी मेहनत के बूते कोटला कॉलेज ने प्रदेश में अपने नाम का परचम लहराया और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने छात्रों को खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि ने हिमाचल प्रदेश में महात्मा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम ऊंचा किया है। कॉलेज प्रबंधन, छात्र छात्राओं और समस्त स्टाफ ने इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए खुशी जताई है।