फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Encroachments removed, fines issued... but the situation reverted to the old state as soon as the team left.

Rampur Bushahar News: अतिक्रमण हटाया, चालान काटे... टीम लौटते ही फिर पुराने हालात

Fri, 17 Jul 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Encroachments removed, fines issued... but the situation reverted to the old state as soon as the team left.
ठियोग में अतिक्रमण कर सजाए सामान को जब्त कर वाहन में डालते नगर परिषद कर्मी। संवाद
जनोघाट-रहीघाट मार्ग पर संयुक्त अभियान, दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त
विज्ञापन

30 वाहनों की क्षमता वाली एकमात्र पार्किंग, रोज पहुंचते हैं सैकड़ों वाहन; लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। जनोघाट-रहीघाट सड़क पर शुक्रवार को प्रशासन ने अवैध कब्जों, अतिक्रमण और सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया। इस कार्रवाई में स्थानीय प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया। अभियान का नेतृत्व नायब तहसीलदार अंशुल कश्यप ने किया।
कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार अंशुल कश्यप, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अजय गाजटा, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी वरुण शर्मा, कनिष्ठ अभियंता रवि शर्मा तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। टीम ने सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान किए, जबकि कई दुकानदारों द्वारा दुकानों और फड़ियों के बाहर सड़क पर रखा गया सामान जब्त कर नगर परिषद के वाहन में डाल दिया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार का सामान सड़क या फुटपाथ पर न रखा जाए तथा दुकान की निर्धारित सीमा के भीतर ही रखा जाए। संयुक्त टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही कई दुकानदार सामान तत्काल दुकानों के भीतर ले जाते दिखाई दिए। वहीं सड़क किनारे वाहन खड़े करने वाले चालकों में भी अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कई वाहन चालकों ने पार्किंग व्यवस्था की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ठियोग में पर्याप्त पार्किंग सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण उन्हें मजबूरन सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं। हालांकि कार्रवाई के दौरान सड़क व्यवस्थित दिखाई दी, लेकिन टीम के लौटने के कुछ समय बाद ही स्थिति फिर पहले जैसी हो गई। कई दुकानदारों ने दोबारा सड़क किनारे सामान सजा दिया और सड़क पर वाहन भी फिर से खड़े दिखाई दिए। इससे अभियान की स्थायी प्रभावशीलता पर सवाल उठने लगे हैं।
लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यदि इस प्रकार के संयुक्त अभियान नियमित रूप से चलाए जाएं तो बाजार में यातायात व्यवस्था बेहतर हो सकती है। अतिक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकता है। लोगों ने प्रशासन से नियमित निगरानी के साथ-साथ पार्किंग सुविधाओं के विस्तार की भी मांग की है।
एकमात्र पार्किंग, क्षमता मात्र 30 वाहनों की
ठियोग नगर में वर्तमान में वार्ड नंबर-4 स्थित केवल एक पार्किंग सुविधा उपलब्ध है, जिसमें करीब 30 वाहनों के खड़े होने की क्षमता है। इसके विपरीत प्रतिदिन सैकड़ों वाहन बाजार क्षेत्र में पहुंचते हैं, जिसके चलते अधिकांश वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं।

लोगों का कहना है कि पार्किंग की कमी उनकी मजबूरी है और इसका खामियाजा उन्हें चालान के रूप में भुगतना पड़ता है। लोगों ने इसे दीर्घकालिक योजना के अभाव का परिणाम बताते हुए कहा कि यदि समय रहते पर्याप्त पार्किंग सुविधाएं विकसित की जातीं तो आज यह समस्या इतनी गंभीर नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed