फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Encroachment in Rampur market, Rampur Administration, Municipal Council Rampur, Shimla

Rampur Bushahar News: रामपुर बाजार में प्रशासन की येलो लाइन भी लांघ गया अतिक्रमण

Sat, 19 Oct 2024 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद, प्रशासन अतिक्रमण पर कार्रवाई में नाकाम, अतिक्रमण हटाने को लेकर कई योजनाएं कीं तैयार, एक भी नहीं हुई कामयाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। प्रदेश के चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर बाजार में बेलगाम अतिक्रमण नगर परिषद और प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हालात ऐसे हैं कि अब दुकानों के आगे अतिक्रमण को रोकने के लिए लगाई गई येलो लाइन भी दिखाई नहीं देती है। कई दुकानदारों ने येलो लाइन से बाहर दुकानें सजा रखी हैं। रामपुर बाजार में यह समस्या कई वर्षों से चली आ रही है, लेकिन त्योहारी सीजन में यह समस्या और विकराल होती जा रही है, जिससे रोजाना बाजार आने वाले लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। वहीं, नगर परिषद रामपुर और स्थानीय प्रशासन आज दिन तक अतिक्रमण पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया है। अतिक्रमण हटाने के लिए कई योजनाएं तैयार की गईं, लेकिन एक भी योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। त्योहारी सीजन शुरू हो गया है और मुख्य बाजार में अतिक्रमण बढ़ रहा है। ठोस कार्रवाई न होने के कारण अतिक्रमण करने वालों के भी हौसले बुलंद हैं।
चार जिलों से लोग पहुंचते हैं खरीदारी करने
गौरतलब है कि शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी जिले से रोजाना हजारों की संख्या में लोग रामपुर शहर में खरीदारी करने पहुंचते हैं। मुख्य बाजार में गांधी पार्क से लेकर नगर परिषद के कार्यालय तक जगह-जगह अतिक्रमण हुआ है, जिससे आम जनता और स्कूली बच्चों को अधिक परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। मुख्य शहर में बीते कई वर्षों से अतिक्रमण की समस्या विकराल रूप धारण किए हुए है। अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन और नगर परिषद रामपुर ने कई बार कार्रवाई की, लेकिन अतिक्रमण करने वालों पर कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

कोई घटना हो जाए तो राहत कार्यों में आएगी मुश्किल
शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानों के बाहर येलो लाइन भी लगाई गई, लेकिन आज मुख्य बाजार में यह लाइन भी दिखाई नहीं देती है। ऐसे में यदि शहर में कोई घटना या आग की घटना पेश आ जाए, तो उसपर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की गाड़ियों के लिए शहर में पहुंचाना कड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण पर हो सख्त कार्रवाई
क्षेत्र के लोगों में बलदेव, रमेश, प्रतिभा, नरेश , विमला, कांता और शंकर नेगी सहित अन्य लोगों ने कहा कि शहर में अतिक्रमण की समस्या वर्षों से चली आ रही है, लेकिन अतिक्रमण से निपटने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। रोजाना शहर में खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों को अतिक्रमण की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद से अतिक्रमण हटाने के लिए उचित कार्रवाई करने की मांग की है।



करवाचौथ और दीपावली का पर्व होने से अतिक्रमण अधिक हो रहा है। त्योहारी सीजन के बाद अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण न करने के लिए नगर परिषद ने नियम तय किए हैं। सभी व्यापारियों को इन नियमों के तहत चलना होगा। - अमित गौतम, सहायक अभियंता, नगर परिषद रामपुर



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed