फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Employment-related schemes were explained to Panchayat representative

Rampur Bushahar News: पंचायत प्रतिनिधियों को रोजगार से जुड़ी योजनाएं बताईं

Thu, 13 Aug 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
आनी। आनी उपमंडल के पंचायत समिति सभागार में रोजगार गारंटी, रोजगार एवं आजीविका मिशन के तहत दो दिवसीय पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का आयोजन विकास खंड अधिकारी विकास टेसु की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान पंचायत स्तर पर संचालित रोजगार और आजीविका से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के साथ बीबीरामजी के बारे में जानकारी दी गई। एसबीपीओ विनोद कटोच ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों को योजनाओं के क्रियान्वयन और पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। विकास खंड अधिकारी विकास टेसु ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और लोगों की आजीविका को मजबूत करने के लिए योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन जरूरी है। सम्मेलन के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को विभिन्न योजनाओं की प्रक्रिया, पात्रता, कार्यान्वयन और पंचायत स्तर पर उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याएं और सुझाव भी अधिकारियों के समक्ष रखे।इस मौके पर ब्लॉक समिति अध्यक्ष सतपाल ठाकुर, उपाध्यक्ष गंगा देवी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article