{"_id":"6a00d207a300ba71010d61d4","slug":"employees-working-without-safety-equipment-at-the-under-construction-super-speciality-hospital-in-kathed-rampur-hp-news-c-176-1-sln1013-169133-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कथेड़ में निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में बिना सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कथेड़ में निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में बिना सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे कर्मचारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कथेड़ में निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कर्मचारी ऊंचाई वाले स्थानों पर बिना किसी सुरक्षा बेल्ट और हेलमेट या अन्य सुरक्षा उपायों के काम कर रहे हैं। अस्पताल निर्माण पर लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। अस्पताल में छत और बाहरी दीवारों पर पेंट का काम करने के लिए कर्मचारियों को लगभग 4-5 मंजिला ऊंचाई पर जाना पड़ता है। सुरक्षा के नाम पर उनके पास केवल खड़े होने की जगह है। भारी सामान और मशीनों के साथ काम करते समय ऊंचाई से गिरने का खतरा लगातार बना रहता है। लोक निर्माण विभाग की ओर से कर्मचारियों को अब तक कोई सुरक्षा सामग्री नहीं दी गई है। इसके अलावा निर्माण स्थल पर छोटे बच्चे भी कर्मचारियों के साथ मौजूद हैं। तेज शोर, धूल-मिट्टी और बिजली की तारों के कारण बच्चों समेत वहां मौजूद लोग भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बिना सुरक्षा उपकरणों के इस तरह का काम गंभीर हादसों का कारण बन सकता है और विभाग को तुरंत प्रभावी कदम उठाने चाहिए।