फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Emphasis on remaining vigilant during a disaster

Rampur Bushahar News: आपदा के समय सतर्क रहने पर जोर

Sat, 17 Oct 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
आनी कॉलेज में एनडीआरएफ ने विद्यार्थियों को सिखाए आपदा से बचाव के तरीके
विज्ञापन

14वीं बटालियन कोटला ज्यूरी की टीम ने किया प्रदर्शन
भूकंप और भूस्खलन जैसी आपदाओं से निपटने के दिए टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में शनिवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 14वीं बटालियन, कोटला ज्यूरी की टीम ने आपदा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम किया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्राकृतिक एवं मानव-जनित आपदाओं से बचाव, आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा और राहत कार्यों से जुड़ी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदा के समय सतर्क रहने, सही निर्णय लेने और अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की मदद करने के लिए तैयार करना रहा। एनडीआरएफ की टीम ने भूकंप, भूस्खलन और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

टीम ने बताया कि आपदा के समय घबराने के बजाय धैर्य और सूझबूझ से काम लेना चाहिए। सही जानकारी, समय पर निर्णय और सुरक्षा के उचित उपाय अपनाकर जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित स्थान तक पहुंचने, जोखिम से बचने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के तरीकों पर भी प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में एनडीआरएफ की टीम ने आपदा से बचाव के तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों को समझने का अवसर मिला। टीम ने बताया कि आपदा प्रबंधन से जुड़ी जानकारी और प्रशिक्षण संकट के समय बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर, प्रबंध समिति के संयोजक प्रो. जितेंद्र साहनी, सदस्य डॉ. धन प्रकाश शर्मा, प्रो. विनोद और प्रो. राधिका उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed