फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Electricty line damaged

ज्यूरी में तेज हवा से गिरा पेड़ गाडियों और बिजली लाइन को नुकसान

Sat, 15 Jan 2022 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी बाजार का मामला, मेमोरियल पार्क की दीवार को भी पहुंची क्षति
विज्ञापन

पंचायत ने प्रशासन से उठाई खतरनाक पेड़ों को कटवाने की मांग
संवाद न्यूज एजेसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी बाजार में तेज हवा से भारी-भरकम पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ। बाजार के नजदीक मेमोरियल पार्क से नेशनल हाईवे की ओर पेड़ के गिरने सड़क में खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। बिजली की थ्री फेज लाइन टूटने के साथ पार्क की दीवार को भी नुकसान हुआ। इस कारण कई घंटे बिजली भी बाधित रही। बिजली की तारों ने पेड़ को जमीन पर नहीं गिरने दिया, वरना और वाहनों को भी नुकसान हो सकता था।

ग्राम पंचायत ज्यूरी के उपप्रधान अरुण शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि ज्यूरी बाजार, मेमोरियल पार्क और सड़कों किनारे कई पेड़ गिरने की कगार पर पर हैं। उन्हें कटवाने के आदेश दिए जाएं। ये पेड़ भी जानमाल का नुकसान कर सकते हैं।
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड के जेई प्यार सिंह खोजान ने बताया कि भारी-भरकम पेड़ के लाइन पर गिरने से ज्यूरी बाजार की बिजली बाधित रही।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed