{"_id":"5e6257678ebc3eeb36133a14","slug":"electricity-rampur-hp-news-sml326724037","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल नेरवा में बिजली बोर्ड के उपभोक्ताओं के पास फंसे लाखों रूपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल नेरवा में बिजली बोर्ड के उपभोक्ताओं के पास फंसे लाखों रूपए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरवा। विद्युत उपमंडल नेरवा के सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि इस महीने बिजली बिल के लंबित बिलों का भुगतान कर दें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बिल जमा नहीं किए तो बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।
सहायक अभियंता नेरवा के पास चौपाल उपमंडल का अतिरिक्त कार्यभार भी है। उन्होंने दोनों सब डिवीजनों के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली के बिलों का भुगतान 20 मार्च तक करने को कहा है। चेतावनी दी यदि निर्धारित समय पर बिल जमा नहीं हुए तो बिना किसी सूचना के उनकी बिजली काट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि काटी गई बिजली को बिल जमा करवाने के बाद 250 रुपये अतिरिक्त शुल्क जमा करवाने के बाद ही दोबारा बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग किसी कारणवश पिछले बिलों का भुगतान नहीं कर पाए हैं, उन्हें अंतिम मौका दिया जा रहा है। बिजली बोर्ड के चौपाल विद्युत मंडल के तहत निजी और सरकारी क्षेत्रों में लाखों रुपये उपभोक्ताओं के पास फंसे पड़े हैं। बार-बार कहने पर भी बिल जमा नहीं करवाए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने के लिए विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए दो टूक चेतावनी दी है।