{"_id":"5de92b9e8ebc3e55003c2b1d","slug":"electricity-rampur-hp-news-sml3166479121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल जमा न करवाने पर कोटखाई में कटेंगे तीन हजार कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल जमा न करवाने पर कोटखाई में कटेंगे तीन हजार कनेक्शन
विज्ञापन
कोटखाई। बिजली बिल न देने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बोर्ड सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। तीन हजार उपभोक्ता लंबे समय से बिजली के बिल जमा नहीं करवा रहे हैं। करीब 55 लाख रुपये का बकाया इन उपभोक्ताओं पर हो गया है। अब इनके कनेक्शन बोर्ड काटने जा रहा है।
पहले चरण में बोर्ड ने 221 लोगों के कनेक्शन काटने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
बोर्ड के सहायक अभियंता सुरेंद्र मोहन शर्मा के अनुसार तीन हजार उपभोक्ता बिजली के बिल जमा नहीं कर रहे हैं। कई सालों से बिल पेंडिंग चल रहे हैं। करीब 55 लाख रुपये की राशि वसूल की जानी है। बार-बार कहने के बाद भी बिल जमा नहीं करवाए जा रहे हैं। ऐसे में बोर्ड ने कनेक्शन काटने का फैसला लिया है। 221 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। बचे उपभोक्ताओं को बिजली का बकाया बिल जमा करने के लिए 20 दिसंबर तक का समय दिया है। जिन लोगों के अस्थायी रूप से कनेक्शन काटने के निर्देश जारी हुए हैं, उन उपभोक्ताओं को अब बकाया बिल भुगतान करने के बाद पुन: स्थायी रूप से कनेक्शन के लिए 40 रुपये की जगह अब ढाई सौ रुपये का भुगतान करना होगा। जिन लोगों ने अभी तक बिल का भुगतान नहीं किया है। उन्हें भुगतान करने के लिए 20 दिसंबर तक समय दिया गया है। इसके बाद इनके कनेक्शन भी काट दिए जाएंगे। करीब छह महीने से बिजली बोर्ड डिफाल्टर उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने के लिए सूचना दे रहा है। करीब तीन हजार उपभोक्ता बिजली का बिल नहीं भर रहे हैं।