{"_id":"5d961e848ebc3e014a689b03","slug":"electricity-rampur-hp-news-sml3097384183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों के साथ हादसा होने पर अधिकारियों की जावबदेही हो सुनिश्चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों के साथ हादसा होने पर अधिकारियों की जावबदेही हो सुनिश्चित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक में सदस्यों ने मांग उठाई कि अगर किसी कर्मचारी के साथ कोई हादसा होता है तो अधिकारियों की भी जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। संघ की बैठक आंध्रा विद्युत गृह चिड़गांव में प्रेम ठाकुर और देवेंद्र रिहान की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में प्रदेश राज्य विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री नेक राम ठाकुर ने कहा कि संघ कर्मचारी जागरण अभियान के तहत प्रदेश की प्रत्येक इकाइयों में बैठकें कर रहा है। कर्मचारियों की स्थानीय समस्याओं को एकत्रित किया जा रहा है। जिससे सरकार के समक्ष सभी समस्याओं को रखा जा सके। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि अव्यवस्था के कारण कर्मचारी हादसों को शिकार हो रहे हैं। इसलिए हादसों को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए। वहीं हादसा होने पर अधिकारियों की भी जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।
इसके अलावा संघ की अन्य मांगों में परियोजना में पदोन्नति में खाली पड़े पदों का सृजन किया जाए, विभिन्न श्रेणियों की पदोन्नति अवधि को कम किया जाए, आंध्रा में कालोनी एवं विश्राम गृह की दशा को सुधारा जाए और कर्मचारियों को ओवर टाइम भत्ता दिया जाए आदि शामिल रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर संघ की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो अधिकारियों के कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। बैठक में इस मौके पर कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपन डोगरा, संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण क्रिप्टा, प्रदेश महामंत्री नेक राम ठाकुर, महामंत्री राम ठाकुर, मुख्य सलाहकार सुरेंद्र पराशर, गुलट राम के अलावा राम लाल, विक्रम सिंह, सुरेंद्र कुल्ला, गीता राम, कलम सिंह, गिरधारी लाल, दीवान चंद, सुंदर लाल, महेश्वर सिंह, सपना एवं ईश्वर ठाकुर भी उपस्थित रहे।