फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   electricity power project

Rampur Bushahar News: जनवरी 2026 में देश को रोशन करेगी लूहरी चरण-1 जलविद्युत परियोजना

Fri, 29 Mar 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
जल विद्युत परियोजना का कार्य प्रगति पर, प्रदेश और देश को होगा लाभ
विज्ञापन


रन ऑफ द रीवर बनेंगी परियोजनाएं

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। सतलुज जल विद्युत निगम की लुहरी चरण-1 परियोजना जनवरी 2026 से देश और प्रदेश को रोशन करना शुरू कर देगी। निगम का लक्ष्य है कि इस परियोजना को 25 जनवरी 2026 तक देशवासियों को समर्पित कर दिया जाए। परियोजना का कार्य जोरों पर है। परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए बांध का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उत्तर भारत के कई जिलों को इस परियोजना के पूर्ण होने पर बिजली की आपूर्ति होगी। 210 मेगावाट की इस परियोजना का बांध शिमला और कुल्लू जिले की सीमा में सतलुज पर नीरथ के नजदीक बनाया जा रहा है।

करीब 1900 करोड़ की लागत से बनने वाली इस परियोजना में सुरंगों से पानी गुजारने की तकनीक के बजाये रन ऑफ द रीवर बनाया जा रहा है। इस परियोजना के बांध के साथ पावर हाउस होगा जिससे बिजली पैदा की जानी है। करीब आधा दर्जन पंचायतें इस परियोजना से प्रभावित हुई हैं। परियोजना प्रबंधन ने इस परियोजना से तय मानकों के अनुसार 25 फीसदी पानी नदी में लगातार छोड़ने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। बताया जा रहा है कि इस कार्य के लिए परियोजना प्रबंधन ने मेकेनिज्म तैयार किया है और यह जलविद्युत परियोजनाओं में पहली बार प्रयोग हो रहा है।
विज्ञापन

लूहरी परियोजना प्रमुख सुनील चौधरी ने बताया कि जनवरी 2026 का लक्ष्य तय किया है। इस परियोजना को पूर्ण करने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। परियोजना के पूर्ण होने पर केंद्र और राज्य सरकार लाभान्वित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed