फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Electricity connection will be cut if outstanding bill is not paid

Rampur Bushahar News: बकाया बिल जमा नहीं किया तो कटेगा बिजली कनेक्शन

Mon, 09 Oct 2023 05:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
बिजली बोर्ड को कोटखाई उपंडल में उपभोक्ताओं से वसूलने हैं 36 लाख रुपये
विज्ञापन






संवाद न्यूज़ एजेंसी




कोटखाई(रोहड़ू)। बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ता विद्युत बोर्ड के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। कोटखाई विद्युत उपमंडल के कोटखाई, गुम्मा, महासू और पडारा सेक्शन में बिजली बोर्ड को उपभोक्ताओं से 36 लाख रुपये की राशि बकाया वसूलनी है। ऐसे में विद्युत बोर्ड ने बकाया बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को 27 अक्तूबर तक का समय दिया है। उसके बाद बोर्ड बिनी किसी सूचना के बिजली कनेक्शन काटने की प्रक्रिया आरंभ करेगा।

विद्युत उपमंडल कोटखाई में सैकड़ों ऐसे उपभोक्ता हैं,जो लंबे समय से अपना बकाया बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इसके चलते बिजली बिलों की बकाया राशि 36 लाख रुपये पहुंच गई है। विद्युत बोर्ड ने कई बार उपभोक्ताओं से बकाया बिलों का भुगतान करने का आग्रह किया। इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं ने बकाया बिलों का भुगतान नहीं किया। बकाया बिजली बिल जमा करने की 27 अक्तूबर अंतिम तिथि है। अगर उपभोक्ताओं ने 27 अक्तूबर तक बकाया बिल जमा नहीं किया तो बिजली के कनेक्शन काट दिया जाएगा। बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार की जा चुकी है। कनेक्शन कटने के बाद फिर से कनेक्शन लेने के लिए पहले उपभोक्ता को बकाया राशि का भुगतान करना होगा। साथ ही नए कनेक्शन के लिए अतिरिक्त चार्ज भी देना होगा।
विज्ञापन

विद्युत उपमंडल कोटखाई के सहायक अभियंता वरुण धीमान ने बताया कि बिजली का बकाया बिल जमा करने के लिए उपभोक्तओं को 27 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। तय समय पर बिल जमा न करने पर कनेक्शन बिना किसी सूचना के ही काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed