{"_id":"69a186882a94a9d6480df05b","slug":"electricity-board-will-take-action-if-old-electricity-meters-are-not-replaced-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-155090-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पुराने बिजली मीटरों को बदलने से रोका तो कार्रवाई करेगा बिजली बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पुराने बिजली मीटरों को बदलने से रोका तो कार्रवाई करेगा बिजली बोर्ड
विज्ञापन
कुछ घरेलू उपभोक्ता कर रहे मीटर को न बदलने का विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश में पुराने बिजली के मीटरों को स्मार्ट मीटरों से बदला जा रहा है। कुछ घरेलू उपभोक्ता पुराने मीटरों को हटाने का विरोध कर रहे हैं। वे पुराने मीटरों को नहीं हटाने दे रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं पर बिजली बोर्ड ने कार्रवाई की तैयार कर ली है। विद्युत मंडल रोहड़ू के अधिशासी अभियंता गुरु दास शर्मा ने बताया कि अभी तक सभी ट्रांसफार्मरों के अंतर्गत कमर्शियल मीटरों को बदला जा चुका है। अधिकतम घरेलू मीटरों को बदल दिया गया है, लेकिन बोर्ड के संज्ञान में यह बात आई है कि कुछ घरेलू उपभोक्ता इसका विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि स्मार्ट मीटर से बिल ज्यादा आ रहा है, जो कि सही नहीं है। यदि किसी उपभोक्ता का बिल अधिक आए, तो तुरंत कार्यालय में रिपोर्ट कर सकता है। यदि कोई उपभोक्ता मीटर बदलने वाले कर्मियों को काम करने से रोकता है, तो बोर्ड तय नियमानुसार सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के संदर्भ में उचित कार्रवाई करेगा, जिसके लिए उपभोक्ता स्वयं जिम्मेदार होगा।