{"_id":"5f8d9c9a8ebc3e9bd646e6e3","slug":"electricity-bill-rampur-hp-news-sml348869538","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमारसैन विद्युत बोर्ड के 25 लाख के बिल बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमारसैन विद्युत बोर्ड के 25 लाख के बिल बकाया
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन विद्युत बोर्ड के तहत विद्युत आपूर्ति प्राप्त कर रहे सैकड़ों उपभोक्ताओं ने बोर्ड को करीब 25 लाख रुपये की बिल राशि नहीं चुकाई है। अब विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। यदि एक सप्ताह में बिजली बिल उपभोक्ताओं द्वारा नहीं चुकाया जाता तो बोर्ड कर्मी बिजली कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
गौरतलब है कि कुमारसैन उपमंडल के तहत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से उपभोक्ताओं ने बिजली बोर्ड के बिल जमा नहीं करवाए हैं। ऐसे में सरकार और विद्युत बोर्ड को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंच रहा है। विद्युत बोर्ड कुमारसैन के सैकड़ों उपभोक्ताओं के पास करीब 25 लाख की राशि बकाया है। ऐसे में बोर्ड प्रबंधन ने उन उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली है जो बिजली के बिल नहीं दे रहे। बोर्ड ने ऐसे उपभोक्ताओं को अब एक सप्ताह का अंतिम नोटिस जारी किया है। यदि फिर भी कोई उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवाता है, तो विद्युत बोर्ड उनके बिजली के मीटरों को काटेगा। बोर्ड ने 25 लाख रुपये घरेलू उपभोक्ताओं वसूलने हैं जबकि कमर्शियल उपभोक्ताओं की सूची अभी तैयार की जा रही है।
विद्युत बोर्ड कुमारसैन के एक्सईएन कुक्कू शर्मा ने बताया कि लंबे समय से कई उपभोक्ता बिजली बिल समय पर नहीं दे रहे हैं। बोर्ड ने उन्हें कई बार सूचित किया है फिर भी बिल नहीं जमा हो रहे। उन्होंने उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में बिजली बिल जमा नहीं किए तो बिजली के मीटर काट दिए जाएंगे। इसकी रिकवरी भी उपभोक्ताओं पर पड़ेगी।