{"_id":"6a4129f81a3be9716603fe0d","slug":"elections-for-the-chairperson-and-vice-chairperson-of-panchayat-samiti-nirmand-will-be-held-soon-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-163585-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द होगा पंचायत समिति निरमंड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव : गोविंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द होगा पंचायत समिति निरमंड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव : गोविंद शर्मा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड
(कुल्लू)। पंचायत समिति निरमंड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में हो रही देरी पर आनी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कहा कि जल्द ही चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी। गोविंद शर्मा ने विधायक के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में ऐसा कहीं नहीं लिखा है कि चुनाव से पहले दो सप्ताह गायब होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि विधायक की ओर से लगाए जा रहे आरोप गलत हैं और वह गलत बयानबाजी कर रहे हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया नियमों के अनुसार ही चल रही है और इसमें कोई जानबूझकर देरी नहीं की जा रही। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करवा दिया जाएगा। उन्होंने विपक्ष से अपील की है कि चुनाव जैसे संवैधानिक मुद्दे पर भ्रम फैलाने के बजाय जनता के हित में काम किया जाए।